LPG price may hike 50 rupee petrol diesel rate can jump 4 to 5 rupee report LPG सिलेंडर 50 रुपये, पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये होगा महंगा! 1 हफ्ते में बढ़ सकते हैं दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर 50 रुपये, पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये होगा महंगा! 1 हफ्ते में बढ़ सकते हैं दाम

LPG price today: आने वाले दिनों एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार घरेलू सिलेंडर 50 रुपये और पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये महंगा हो सकता है। 

Sat, 2 May 2026 12:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर 50 रुपये, पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये होगा महंगा! 1 हफ्ते में बढ़ सकते हैं दाम

LPG cylinder prices: वैश्विक चुनौतियों के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आने वाले समय में इजाफा हो सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ते रेट की वजह से आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल का भी रेट बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो चार साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 1300 रुपये हुआ मंहगा

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना (lpg price today)

रिपोर्ट के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 40 से 50 रुपये का इजाफा हो सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने बढ़ाई टेंशन (crude oil price)

पश्चिम एशिया में मचे घमासान की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर भारी दबाव है। सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देने के लिए पिछले महीने टैक्स में कटौती की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?

5 से 7 दिन में हो सकता है कीमतों में इजाफा (petrol diesel rate change)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से अगले 5 से 7 दिन में पेट्रोल - डीजल की कीमतों को लेकर फैसला किया जा सकता है। अभी कीमतों को बढ़ाने की कोई चर्चा सरकार के स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को समय का इंतजार है।

लगातार महंगा हो रहा है कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (domestic lpg cylinder price)

सरकार ने पिछले दिनों कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया था। 1 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 3000 रुपये के पार पहुंच गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा किया गया है। बीते तीन महीने के दौरान कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 47 प्रतिशत बढ़ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय, चाऊमीन, समोसा... सबके बढ़ेंगे दाम, चौतरफा पड़ने वाली है महंगाई की मार

कुछ कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का भी रेट बढ़ाया (Petrol diesel price hike)

नायरा और शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते दिनों इजाफा किया था। हालांकि, तब सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट नहीं बढ़ाया था। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 160 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,