Avro India Ltd stock split in next few days check details here 900% से अधिक का रिटर्न देने वाले शेयरों का होगा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में, Business Hindi News - Hindustan
More

900% से अधिक का रिटर्न देने वाले शेयरों का होगा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में

Avro India Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में है। 

Sat, 2 May 2026 11:06 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
900% से अधिक का रिटर्न देने वाले शेयरों का होगा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में

Stock Split News: अगले कुछ दिनों में जिन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होगा उसमें Avro India Ltd भी है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने के लिए बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें, बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 900 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Avro India Ltd Stock Split news)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। Avro India Ltd ने 5 मई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी मंगलवार को कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?

एनएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी की तरफ से कोई भी डिविडेंड या बोनस शेयर अबतक नहीं दिया गया है।

शेयरों का प्रदर्शन बीते एक साल में कैसा रहा है? (Avro India Ltd Share performance)

Avro India Ltd के शेयर गुरुवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर एनएसई में 0.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 125.50 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10.70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 17.60 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 202 रुपये और 52 वीक लो लेवल 138.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 76.18 करोड़ रुपये का है।

तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल से इस स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 923 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान निफ्टी50 का रिटर्न 64 प्रतिशत ही रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने 9 साल में निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 12940% चढ़ा शेयर

कंपनी में किसकी कितनी है हिस्सेदारी (Avro India Ltd shareholding)

Avro India Ltd में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.64 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 46.36 प्रतिशत हिस्सा है। यह आंकड़ा 2 मई 2026 का है। इससे पहले 6 अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.07 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 45.93 प्रतिशत थी। यानी कंपनी के प्रमोटर्स ने इस दौरान हिस्सेदारी को घटाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?

क्या करती है कंपनी

Avro India Ltd प्लास्टिक कुर्सी, टेबल आदि प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 5 करोड़ से अधिक क्लाइंट्स तक अपने प्रोडक्ट पहुंचाने में सफल रही है। मौजूदा समय में कंपनी की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 18 हजार से अधिक की है। Avro India Ltd अमेजन, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, जस्ट डायल, जेम पोर्टल आदि जगहों पर भी उपस्थित है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,