Petrol Diesel Price Today premium rate jump 11 rupee price hit rs 160 check city wise price here Petrol Diesel Price Today: स्पेशल पेट्रोल का रेट 11 रुपये बढ़ा, 160 रुपये पहुंचा भाव, आपके शहर में क्या है रेट?, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: स्पेशल पेट्रोल का रेट 11 रुपये बढ़ा, 160 रुपये पहुंचा भाव, आपके शहर में क्या है रेट?

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार को कोई भी इजाफा तेल कंपनियों ने नहीं किया है। प्रीमियम पेट्रोल का रेट 1 अप्रैल को 11 रुपये बढ़ाया गया था। इंडियन ऑयल के पंप पर प्रीमियम पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

Sun, 3 May 2026 07:50 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: स्पेशल पेट्रोल का रेट 11 रुपये बढ़ा, 160 रुपये पहुंचा भाव, आपके शहर में क्या है रेट?

Petrol Diesel Price Today: आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 2022 से ही सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा हो सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के रेट को 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इस पर आने वाले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:900% से अधिक का रिटर्न देने वाले शेयरों का होगा 10 हिस्सों में बंटवारा

1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने बढ़ाया था प्रीमियम पेट्रोल का रेट (Petrol Diesel Price hike)

इंडियन ऑयल ने 1 अप्रैल को प्रीमियम पेट्रोल का रेट 11 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया था। जिसके बाद प्रीमियम पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?

आपके शहर में पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price in Your City)

नई दिल्ली - 94.72 रुपये

मुंबई - 104.21 रुपये

कोलकाता - 103.94 रुपये

चेन्नई - 100.75 रुपये

अहमदाबाद - 94.49 रुपये

बेंगलुरू - 102.92 रुपये

हैदराबाद - 107.46 रुपये

जयपुर - 104.72 रुपये

लखनऊ - 94.69 रुपये

पुणे - 104.04 रुपये

चंडीगढ़ - 94.30 रुपये

इंदौर - 106.48 रुपये

पटना - 105.58 रुपये

सूरत - 95 रुपये

नासिक - 95.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹50, पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये होगा महंगा! जल्द बढ़ सकते हैं दाम

डीजल का रेट (Diesel Price in Your city)

नई दिल्ली - 87.62 रुपये

मुंबई - 92.15 रुपये

कोलकाता - 90.76 रुपये

चेन्नई - 92.34 रुपये

अहमदाबाद - 90.17 रुपये

बेंगलुरू - 95.70 रुपये

जयपुर - 90.21 रुपये

पुणे - 90.57 रुपये

चंडीगढ़ - 82.45 रुपये

इंदौर - 91.88 रुपये

पटना - 93.80 रुपये

सूरत - 89 रुपये

नासिक - 89.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 1300 रुपये हुआ मंहगा

प्राइवेट कंपनियों ने किया है पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा (Petrol Diesel price hike news)

1 अप्रैल को ही शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनी ने 7.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 25.01 रुपये प्रति लीटर डीजल का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के महीने में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इन कंपनियों ने भी इसके बाद कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

मौजूदा परिस्थितियों में कच्चे तेल का रेट सातवें आसमान पर है। यह लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,