defence stock Zen Technologies net profit falls 69 percent check details here डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?

Defence Stocks: जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 69 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

Sat, 2 May 2026 10:42 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?

Defence Stock: डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) के लिए मार्च तिमाही काफी निराशाजनक साबित हुई है। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 31.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 101.10 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 69 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने 9 साल में निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 12940% चढ़ा शेयर

रेवन्यू में भी भारी गिरावट (Zen Technologies Q4 Result)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि पिछली वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कुल 178.10 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा है। एक साल पहले इसी चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 324.90 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 45.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

EBITDA जेन टेक्नोलॉजी का 63.10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 51 करोड़ रुपये रहा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह 138 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹50, पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपये होगा महंगा! जल्द बढ़ सकते हैं दाम

डिविडेंड का ऐलान (Zen Technologies Dividend history)

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। जेन टेक्नोलॉजी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 21 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Zen Technologies Share performance)

शुक्रवार को जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1671.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में इस डिफेंस स्टॉक का दाम 17.81 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 2268.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1224 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 15089 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?

दो साल में जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी और तीन साल में यह स्टॉक 473 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 5 साल में डिफेंस स्टॉक का दाम 2141 प्रतिशत बढ़ चुका है।

10 सालों से जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1995 प्रतिशत का लाभ हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,