huge fall in gold silver prices today what was the impact of pm narendra modi s appeal for not buying सोना-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का कितना हुआ असर, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का कितना हुआ असर

Gold Silver Rates Today 20 May: शादियों के सीजन बीतने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट है। पीएम मोदी ने भी एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। आइए देखें उनकी अपील के बाद सोना-चांदी के भाव पर कितना असर पड़ा है?

Wed, 20 May 2026 12:47 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का कितना हुआ असर

Gold Silver Rates Today 20 May: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बुधवार 20 मई को 24 कैरेट सोना 1116 रुपये सस्ता होकर 157961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 22 कैरेट गोल्ड 1023 रुपये सस्ता हुआ है और आज यह 144692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम भी 837 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 118471 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के भाव में आज 3761 रुपये की गिरावट आई है। आज यह 264952 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। IBJA द्वारा जारी आज के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

पीएम मोदी की अपील के बाद क्या है हाल

पीएम मोदी द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने की 10 मई 2026 की अपील के बाद उसके भाव पर कितना असर पड़ा है? बता दें 10 मई को रविवार था और इस दिन IBJA सोने के रेट जारी नहीं करता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार
ये भी पढ़ें:भारत को 3 बड़े झटके एक साथ लग रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट

इससे पहले 8 मई को 24 कैरेट सोना 151078 रुपये पर बंद हुआ था। आज 20 मई 2026 को 157961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड 6883 रुपये महंगा हो गया। चांदी की बात करें तो यह 255600 रुपये प्रति किलो से 9352 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 264952 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

पीएम मोदी की अपील के बाद क्या है हाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई की मार से बढ़ जाएगा EMI और खर्च? क्या आगे और बढ़ सकती है मुश्किल?

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता है सोना

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 18160 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 120981 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 1136 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 120981 रुपये सस्ती हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 23वीं किस्त आने वाली है, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है

बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

शहरों में दाम अलग क्यों?

Gold की बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन लोकल टैक्स, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग (त्योहार, शादी सीजन), ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग-अलग होते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व स्टेटवाइज टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,