gold price today 20 may fell by Rs 1121 and silver by rs 2889 check sona chandi bhav and targets सोना 1,121 और चांदी 2,889 रुपये हुई सस्ती, चेक करें आज गोल्ड-सिल्वर के रेट और टार्गेट, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना 1,121 और चांदी 2,889 रुपये हुई सस्ती, चेक करें आज गोल्ड-सिल्वर के रेट और टार्गेट

Gold Silver Rates Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी जहां, 2,889 रुपये यानी 1% गिरकर 2,67,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई तो वहीं सोना 1,121 रुपये टूटकर 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Wed, 20 May 2026 10:22 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना 1,121 और चांदी 2,889 रुपये हुई सस्ती, चेक करें आज गोल्ड-सिल्वर के रेट और टार्गेट

Gold Silver Rates Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी जहां, 2,889 रुपये यानी 1% गिरकर 2,67,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई तो वहीं सोना 1,121 रुपये टूटकर 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना-चांदी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव

सोने-चांदी के भाव में गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान बताया जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ विवाद "बहुत जल्दी" खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसको लेकर बाजार में सतर्कता बनी हुई है क्योंकि, शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और मिडिल ईस्ट की तेल सप्लाई पर संकट अभी भी जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई की मार से बढ़ जाएगा EMI और खर्च? क्या आगे और बढ़ सकती है मुश्किल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर 4,467.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। पिछले सत्र में यह 30 मार्च के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। जबकि, स्पॉट सिल्वर 0.8% गिरकर 73.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। दूसरी ओर अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.9% गिरकर 4,471.10 डॉलर प्रति औंस हो गए।

क्या करें निवेशक

ऑगमोंट में रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी ने साप्ताहिक गिरावट को झेल लिया है और अब यह 75 डॉलर प्रति औंस के करीब एक अहम मोड़ पर है। अगर यह स्तर टूटता है, तो अगला सपोर्ट 70 डॉलर और फिर 67 डॉलर पर दिख रहा है। वहीं, अगर चांदी मौजूदा स्तरों से उछलती है, तो यह 80-82 डॉलर प्रति औंस के जोन तक जा सकती है।

सोने की बात करें तो उन्होंने बताया कि 4500 डॉलर प्रति औंस के पास इसे शॉर्ट टर्म सपोर्ट मिला है। अगर यह स्तर टूटता है, तो अगला बड़ा सपोर्ट 4300 डॉलर पर है, जो मौजूदा स्तरों से काफी नीचे है। वहीं, अगर कीमतें इस जोन में संभल जाती हैं, तो तत्काल ऊपरी टार्गेट 4700-4750 डॉलर प्रति औंस का रेंज रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार

पृथ्वी फिनमार्ट मनोज कुमार जैन ने सोने के लिए जो सलाह दी है, उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का सपोर्ट 4,454 से 4,420 डॉलर प्रति औंस और रेजिस्टेंस 4,522 से 4,570 डॉलर पर है। एमसीएक्स पर सोने को 1,57,700 - 1,56,650 रुपये रेंज में सपोर्ट और 1,60,350 से 1,61,100 रुपये पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का सपेार्ट लेवल 72.00-69.10 डॉलर और रेजिस्टेंस 76.60-78.80 डॉलर पर है। एमसीएक्स पर चांदी को 2,66,600 से 2,63,000 रुपये पर सपोर्ट और 2,74,400 - 2,80,000 रुपये पर रेजिस्टेंस है। ला पोजीशन वाले निवेशकों को स्टॉप लॉस बनाए रखने और लक्ष्य के पास मुनाफा बुक करने का प्रॉफिट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को 3 बड़े झटके एक साथ लग रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपये बढ़ने के बाद आज LPG सिलेंडर का क्या है हाल?

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,