पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपये बढ़ने के बाद आज LPG सिलेंडर का क्या है हाल? चेक करें रेट
Petrol Diesel LPG Rates Today: दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। जाहिर है, आज बड़ा सवाल ये है क्या कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए?

Petrol Diesel Price Today: एक हफ्ते में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। जाहिर है, आज आपके मन में बड़ा सवाल ये है क्या कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए?बता दें मंगलवार को सुबह-सुबह ही उपभोक्ताओं को करीब 1 रुपये प्रति लीटर का झटका लगा था। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार हुई थी।
आज ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले यह करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। इस भारी उछाल के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
आज देश के अलग-अलग शहरों में क्या हैं पेट्र्रोल के रेट
राहत की बात ये है कि बुधवार 20 मई को पेट्रोल के जारी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 98.64, कोलकाता में 109.70, मुंबई में 107.59, चेन्नई में 104.46, गुरुग्राम में 99.29, नोएडा में 98.91, बेंगलुरू में 107.12, भुवनेश्वर में 105.05, चंडीगढ़ में 98.10, हैदराबाद में 111.38, जयपुर में 109.32, लखनऊ में 98.40, पटना में 110.02, और तिरुअनंतपुरम में 111.71 रुपये प्रति लीटर है।
आज देश के अलग-अलग शहरों में क्या हैं डीजल के रेट
डीजल के दामों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज नई दिल्ली में 91.58, कोलकाता में 96.07, मुंबई में 94.08, चेन्नई में 96.11, गुरुग्राम में 91.80, नोएडा में 92.21, बेंगलुरू में 95.04, भुवनेश्वर में 96.68, चंडीगढ़ में 86.09, हैदराबाद में 99.95, जयपुर में 94.50, लखनऊ में 91.73, पटना में 96.05, और तिरुअनंतपुरम में 100.60 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट (LPG Price Today)
आज एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेन के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है।
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है।
जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।




साइन इन