nitish kumar son nishant kumar will never came in poitics prashant kishor targets tejashwi yadav नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, भविष्यवाणी कर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, भविष्यवाणी कर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को भी लपेटा

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस हालत में वो खुद हैं। उनके और उनके परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगता है। तो ऐसे में तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि अगर नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में आ जाए तो हमको यह कहने को हो जाएगा कि सभी के बच्चे हैं। हमाम में सब नंगे हैं।

Thu, 19 June 2025 07:38 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, भविष्यवाणी कर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को भी लपेटा

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोपालंगज में मौजूद प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को भी घेरा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस हालत में वो खुद हैं। उनके और उनके परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगता है। तो ऐसे तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि अगर नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में आ जाए तो हमको यह कहने को हो जाएगा कि सभी के बच्चे हैं। हमाम में सब नंगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत को साजिश के तहत राजनीति में नहीं आने दे रहे, बोले तेजस्वी यादव

एक राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं जहां तक समझता हूं नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में नहीं आ रहा है। अभी तक नहीं आ रहा है और आगे भी नहीं आएगा। लेकिन यह अफवाह तेजस्वी यादव जैसे लोग इसलिए उड़ाते हैं ताकि यह कहने को हो जाए कि हम अकेले नहीं हैं परिवारवाद करने वाले बिहार में सारे लोग परिवारवाद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में जेडीयू के एक सांसद ने निशांत कुमार को ऑफर दिया था कि वो नालंदा से आकर विधानसभा चुनाव लड़ें। जदयू सांसद ने कहा था कि जनता उन्हें जरूर यहां से जीता कर भेजेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर पर बिहार BJP का फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।