woman killed her husband and thrown in ganga river with help of lover in bihar vaishali गैर मर्द से संबंध, पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गैर मर्द से संबंध, पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका; बिहार में कांड

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी में पता चला कि एक सफेद रंग की चार चक्का गाड़ी में एक महिला बैठ रही है तथा एक व्यक्ति उतर रहा है। उन्होंने बताया कि मुन्ना कुमार एवं तारा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sun, 20 July 2025 08:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग‌, वैशाली
share
गैर मर्द से संबंध, पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका; बिहार में कांड

बिहार में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की और फिर डेड बॉडी को गंगा नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाला मामला वैशाली जिला का है। यहां सहदेई दुबहा में पत्नी ने दो युवकों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गंगा नदी में फेंक दिया। मृतक सलहा पंचायत के दुबहा वार्ड संख्या दो निवासी स्व. बुधन राम पासवान का 35 वर्षीय पुत्र राजू पासवान था।

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी में पता चला कि एक सफेद रंग की चार चक्का गाड़ी में एक महिला बैठ रही है तथा एक व्यक्ति उतर रहा है। उन्होंने बताया कि मुन्ना कुमार एवं तारा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी में सहदेई थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, पूजा कुमारी, रोहित कुमार शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन बचे, 32 लाख वोटरों का सत्यापन बाकी; एक अगस्त के बाद भी जुड़ेंगे नाम
ये भी पढ़ें:जांघ तक पानी, आरा-छपरा पुल से टूटा संपर्क तो पलायन भी शुरू;बिहार में बाढ़ का कहर

मृतक राजू पासवान के लापता होने पर उसकी भाभी गणेश पासवान की पत्नी गीता देवी ने 16 जुलाई को सहदेई थाना की पुलिस को लिखित सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसका देवर राजू पासवान 13 जुलाई से लापता है। जिसे सभी परिवार वाले रिश्ते-नाते एवं अन्य जगह खोज-बिन किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पता करने पर पता चला कि राजू पासवान की पत्नी तारा देवी दिनांक 13 जुलाई को किसी अज्ञात चार चक्का से अन्य लोगों के साथ कहीं गई थी। तारा देवी ने ही अपने पति को कही गायब करवा दि है, क्योंकि तारा देवी का संबंध राकेश कुमार यादव के साथ है। इसके बाद पुलिस ने 17 जुलाई को प्राथमिक की दर्जकर छानबीन शुरू की। और तारा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

मृतक राजू पासवान दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था। उनको तीन पुत्र विक्की 14 वर्ष, आलोक 13 वर्ष एवं राकेश 8 वर्ष है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम है। बच्चे भी अपने पिता की मौत को लेकर कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। बच्चे घटना से हतप्रभ हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के घर पर घटना के दोनों आरोपितों का आना-जाना था। इसी दौरान उसकी मित्रता तारा देवी से हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एम्स के कमरा नंबर-515 में क्या हुआ, बेड पर छात्र की लाश; कई इंजेक्शन मिले
ये भी पढ़ें:सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए पटना का हाल
ये भी पढ़ें:छह लेन वाले पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को हरी झंडी, बनेंगे 100 से ज्यादा पुल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।