imd issued alert for heavy rain in sitamarhi supaul purnia ightning strike bihar weather सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर और आर्द्रता की मात्रा 56% रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

Sun, 20 July 2025 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। गंगा, सोन समेत राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। इस बीच रविवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार के छह जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को उत्तर बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दो दिनों के लिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सुपौल में और सबसे कम तापमान 25 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। शनिवार को पूर्णिया में बूंदाबांदी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड: पकड़े गए शूटरों में तौसीफ और एक महिला भी,CDR देखेगी पुलिस

पटना में आज आंशिक बादल छाए रहने के आसार

पटना में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर और आर्द्रता की मात्रा 56% रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की डीपी लगा कौन कर रहा चैट, पूर्व मंत्री ने पटना में किया केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।