people exodus after flood in bihar ganga river and sone arrah chapra bridge Bihar Flood: जांघ तक पानी, आरा-छपरा पुल से टूटा संपर्क तो पलायन भी शुरू; बिहार में सोन-गंगा का कहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: जांघ तक पानी, आरा-छपरा पुल से टूटा संपर्क तो पलायन भी शुरू; बिहार में सोन-गंगा का कहर

Bihar Flood: बीते पांच दिनों से सोन के उफान पर रहने के कारण तिलौथू, रोहतास, नौहट्टा समेत कई क्षेत्र के घरों में सोन का पानी प्रवेश कर चुका है। लोग सुरक्षित स्थान पर भी जाने लगे हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Sun, 20 July 2025 08:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Flood: जांघ तक पानी, आरा-छपरा पुल से टूटा संपर्क तो पलायन भी शुरू; बिहार में सोन-गंगा का कहर

बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं और बाढ़ की विनाशलीला भी शुूरू हो चुकी है। सारण के डोरीगंज में गंगा, सोन व सरयू के जलस्तर में वृद्धि से दियारा व तटीय इलाकों में एक दर्जन गांवों की दो हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। दियारा व तटीय इलाकों में लोगों की स्थिति भयावह हो गई है। सदर प्रखण्ड के बड़हरा महाजी, चकिया, कुतुबपुर, दयालचक, सबलपुर, सुरतपुर, रायपुर बिदगांवा व बलवन टोला समेत करीब 12 गांव के लगभग चार हजार की आबादी प्रभावित हो गयी है। इसमें 350 से अधिक लोग घर खाली कर दूसरी जगह पलायन होने पर मजबूर है। इन गांवों के संपर्क देर रात तक आरा-छपरा पुल से टूट गया है।

लोग जांघ तक पानी पारकर आरा-छपरा पुल तक पहुंच रहे हैं। यहां भी निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है। इधर, रोहतास में सोन के कटाव को लेकर सोनतटीय गांव के लोग सशंकित हैं। बीते पांच दिनों से सोन के उफान पर रहने के कारण तिलौथू, रोहतास, नौहट्टा समेत कई क्षेत्र के घरों में सोन का पानी प्रवेश कर चुका है। लोग सुरक्षित स्थान पर भी जाने लगे हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। औरंगाबाद के गोह प्रखंड मुख्यालय के समीप बसा टकौरा गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Flood: पटना में घुसा पानी और टूटे बांध, गंगा-में उफान; इमरजेंसी नंबर जारी
ये भी पढ़ें:पटना एम्स के कमरा नंबर-515 में क्या हुआ, बेड पर छात्र की लाश; कई इंजेक्शन मिले

दीघा नहर समेत 3 स्लुइस गेट बंद

पटना में गंगा नदी का जलस्तर 49.70 मीटर तक पहुंचने के कारण दीघा नहर के स्लुइस गेट और पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से खानपुर और बरमुता अस्थायी डीपीएस के स्लुइस गेट को बंद कर दिया गया। पटना में जलजमाव को रोकने के लिए दीघा नहर, खानपुर और बरमुता अस्थायी डीपीएस पंप चलाए जा रहे हैं।

नगर निगम ने जल निकासी के लिए 56 स्थायी और 35 अस्थायी डीपीएस (ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन) का निर्माण किया है। गंगा के निकटवर्ती क्षेत्रों से दीघा नहर के माध्यम से तथा पुनपुन नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों से खानपुर व बरमुत्ता में दो अस्थायी डीपीएस से पानी की निकासी की जाती है। जलनिकासी में न केवल शहर के 56 स्थायी डीपीएस का इस्तेमाल किया जा रहा, बल्कि अधिक जलजमाव वाले ऐसे स्थलों पर जहां स्थायी डीपीएस नहीं है, 36 अस्थायी डीपीएस भी बनाये गये हैं। दानापुर तक ऐसे अस्थायी डीपीएस हैं, जहां पंप लगा कर पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अस्थायी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर ट्राली माउंटेड पंपों का अधिष्ठापन पूर्व में ही किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए पटना का हाल
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड: पकड़े गए शूटरों में तौसीफ और एक महिला भी,CDR देखेगी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।