woman and minor girl dead body found hanging from tree in sitamarhi bihar बिहार में महिला और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या कर टांगने की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महिला और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या कर टांगने की आशंका

अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक छानबीन में यह लग रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां टांगा गया है। दोनों के गले में एक ही साड़ी दोनो सिरों के सहारे बंधी थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tue, 12 Aug 2025 10:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीतामढ़ी
share
बिहार में महिला और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या कर टांगने की आशंका

बिहार में एक महिला और छोटी बच्ची का शव पेड़ पर लटकता मिला है। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटका एक महिला व एक बच्ची का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानेदार सुखविंद्र नैन ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष व बच्ची की सात वर्ष होगी।

उन्होंने आशंका जताई की दोनो मां बेटी हो सकती हैं। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक छानबीन में यह लग रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां टांगा गया है। दोनों के गले में एक ही साड़ी दोनो सिरों के सहारे बंधी थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। शव की पहचान की कवायद की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पालतु कुत्ते ने काटा मालिक का कान, कटा अंग लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह धांय-धांय, नवादा में एनकाउंटर के दौरान अपराधी को मारी गोली

एक साथ दो शव पेड़ से टंगा मिलने पर इलाके में कयासों का बाजार भी गर्म है। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची हैं। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन में जुट गई है। हालांकि, यह आत्महत्या है या फिर हत्या? अभी इसे लेकर पूरी तरह से तस्वीर स्पष्ट नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अदाणी पावर को 1 रुपए में मिलेगी 1020 एकड़ जमीन, किस दर से मिलेगी बिजली
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।