adani group will get 1020 acre land in only one rs for pirpainti thermal plant in bhagalpur bihar बिहार में थर्मल प्लांट के लिए अदाणी पावर को 1 रुपए में मिलेगी 1020 एकड़ जमीन, किस दर से मिलेगी बिजली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में थर्मल प्लांट के लिए अदाणी पावर को 1 रुपए में मिलेगी 1020 एकड़ जमीन, किस दर से मिलेगी बिजली

पहली बार निजी कंपनी के हाथों में थर्मल पावर कंपनी के निर्माण का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए अदाणी पावर को मात्र एक रुपये में पीरपैंती के पांच मौजे में अधिग्रहीत 1020.60 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Tue, 12 Aug 2025 09:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
बिहार में थर्मल प्लांट के लिए अदाणी पावर को 1 रुपए में मिलेगी 1020 एकड़ जमीन, किस दर से मिलेगी बिजली

बिहार में थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए अदानी पावर को सिर्फ 1 रुपये में 1020.60 एकड़ जमीन दी जाएगी। पीरपैंती में 2400 मेगावाट के तीन-तीन थर्मल निर्माण का ठेका मे. अदाणी पावर लिमिटेड को मिला है। अदाणी पावर करीब 27 हजार करोड़ का निवेश इस परियोजना पर करेगा। यह बिहार में कंपनी का सबसे अधिक निवेश वाला प्रोजेक्ट है। पहली बार निजी कंपनी के हाथों में थर्मल पावर कंपनी के निर्माण का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए अदाणी पावर को मात्र एक रुपये में पीरपैंती के पांच मौजे में अधिग्रहीत 1020.60 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

अदाणी को थर्मल लगाने के लिए प्रतिवर्ष एक रुपये टोकन मनी पर 33 साल के लिए यह जमीन दी गई है। इस जमीन के बदले अदाणी को 33 साल तक 6.08 रुपये प्रति यूनिट पर बिजली देनी होगी। इसको लेकर बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड और मे. अदाणी पावर लिमिटेड के बीच हुए टेंडर एग्रीमेंट से संबंधित ऊर्जा विभाग ने संकल्प की कॉपी भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार
ये भी पढ़ें:बर्थडे गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, 17 अगस्त को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन संभावित

उल्लेखनीय है कि पीरपैंती में ताप विद्युत परियोजना की स्थापना के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत 27 फरवरी को निविदा निकाली गई थी। निविदा में तकनीकी रूप से चार सफल निविदादाताओं ने भाग लिया। 16 जुलाई को ई-रिजर्व ऑक्शन प्रणाली के तहत मे. अदाणी पावर लिमिटेड, टोरेन्ट पावर लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू इनर्जी लिमिटेड और ललितपुर पावर जेनरेशन कम्पनी लिमिटेड की डाली निविदा का निष्पादन किया गया।

इसमें मे. अदाणी पावर लिमिटेड एल-1 के रूप में सफल निविदादाता हुआ। उनका दर सबसे कम 6.08 प्रति यूनिट रहा। जिसमें फिक्स्ड दर 4.165 रुपये प्रति यूनिट एवं फ्यूल दर 1.910 रुपये प्रति यूनिट शामिल है। प्लांट के लिए कोयला झारखंड के राजमहल स्थित ईसीएल के कोल ब्लॉक से मिलेगा। जबकि 60 क्यूसेक पानी की आवश्यकता की पूर्ति गंगा नदी से की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बदले की आग में पिता-पुत्र को किया अगवा, पिटाई से 1 की मौत दूसरा लापता
ये भी पढ़ें:ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना में टला हादसा

पांच मौजे में 856 रैयतों से जमीन ली गई

अधिकारियों ने बताया कि 919 रैयतों से जमीन ली जानी थी। इसमें 856 से ली गई। इसके लिए आईडीए से 24 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपये की मांग की गई है। हरिणकोल में 728 रैयत, श्रीमतपुर में 47 रैयत, रायपुरा में 26 रैयत, सुंदरपुर में 37 और टुंडवा-मुंडवा में 81 रैयतों की जमीन पर थर्मल पावर बनेगा। शेष रैयतों को मुआवजा के लिए हरिणकोल में 10 करोड़ 37 लाख 7 हजार, मुंडवा में 12 करोड़ 36 लाख 60 हजार और सिरमतपुर में एक करोड़ 31 लाख 22 हजार रुपये की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।