Bihar Weather: संभल कर रहें! बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार; मौसम का हाल
Bihar Weather: बिहार में ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार में बुधवार को भी बारिश होने की चेतावनी है।
Bihar Weather: बिहार में मंगलवार को गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज और पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मधेपुर, कटिहार, सहरसा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इधर, बिहार में ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार में बुधवार को भी बारिश होने की चेतावनी है। दूसरी तरफ सोमवार को 12 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश पूर्णिया में 36 मिलीमीटर हुई। वहीं राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
पटना में आज भी छाये रहेंगे बादल
पटना में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। इस दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ ही बारिश के आसार हैं। इस दौरान सोमवार को राजधानी में सुबह के समय बादल छाये रहे। लेकिन, दोपहर बाद हल्की धूप निकली। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में मानसून की बारिश का दौर फिलहाल 14 अगस्त तक जारी रहेगा। 15 से मौसम साफ होगा। उसके बाद फिर उमस भरी गर्मी सताएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री पार जाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
12 अगस्त को पूर्णिया का संभावित मौसम
पूर्णिया के लिए 12 अगस्त को सुबह 6 बजे से आमतौर पर बादल-छाए रहेंगे, लेकिन सुबह 9:00 बजे गरज के साथ झड़ी का अंदेशा है। दोपहर में ज्यादातर समय बादल रहेंगे, तापमान करीब 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और दोपहर में बौछारें हो सकती हैं। दोपहर बाद भी बादलों में कमी नहीं आएगी।
तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और शाम के समय फिर से बारिश होने की संभावना है। दिन भर कई बार बारिश और गरज के साथ तूफानी मौसम होने की संभावना बनी रहेगी। विशेषकर सुबह और दोपहर-शाम के समय इसके चांसेस ज्यादा है। बिजली के साथ तेज़ गरज हो सकती है, इसलिए सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर रहेगा।




साइन इन