police encounter in nawada stf shot miscreant nikhil kumar बिहार में सुबह-सुबह धांय-धांय, नवादा में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सुबह-सुबह धांय-धांय, नवादा में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने हिसुआ के इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले के आरोपी धर लिया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के क्रम में अपराधी ने फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी।

Tue, 12 Aug 2025 09:27 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
बिहार में सुबह-सुबह धांय-धांय, नवादा में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

बिहार में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार जारी है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बिहार के नवादा जिले में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। घायल अपराधी का नाम निखिल कुमार बताया जा रहा है। अपराधी निखिल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंझवे पहाड़ी के पास जिला पुलिस और एसटीएफ एक अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और अपराधी निखिल कुमार को पैर में गोली मार दी। निखिल कुमार के बारे में बताया जाता है कि वो दुकान पर हमले और डकैती का आरोपी है।

इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने हिसुआ के इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले के आरोपी धर लिया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के क्रम में अपराधी ने फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधी को विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। एक एसटीएफ जवान के भी भी घायल होने की सूचना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अदाणी पावर को 1 रुपए में मिलेगी 1020 एकड़ जमीन, किस दर से मिलेगी बिजली
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार

पुलिस ने बताया है कि अपराधियों ने 25 जुलाई को एक इलेक्ट्रॉनिक के दुकान पर फायरिंग की थी। इस दौरान डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसी डकैती और फायरिंग में शामिल अपराधी निखिल को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल किया है। अपराधी निखिल के बारे में बताया जा रहा है कि वो गयाजी जिले अलीनगर थाना क्षेत्र के रुपसपुरा निवासी सुधीर सिंह का बेटा है।

नवादा के एसपी अभिवन धीमान ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की एक टुकड़ी यहां आई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर निखिल कुमार ने अचानक हथियार निकाला और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। निखिल की तरफ से तीन राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस की टीम भी घायल हुई है। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलाई। इसमें अपराधी निखिल कुमार को पैर में गोली लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, 17 अगस्त को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन संभावित
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम
ये भी पढ़ें:ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना में टला हादसा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।