बिहार में पालतु कुत्ते ने काट लिया मालिक का कान, कटा हुआ अंग लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
कुत्ते के मालिक अब घायल हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि अस्पताल के चिकित्सक कुत्ते के मालिक का इलाज कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में डॉग के ऑनर संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते की किसी अन्य कुत्ते से लड़ाई हो गई थी।

बिहार में पालतू कुत्ते ने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने अपने ही मालिक का कान भी काट लिया। इधर खून से लथपथ कुत्ते के मालिक कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पहुंच गए। पूरा मामला गोपालगंज जिले का है। यहां अरार मुहल्ले में इस घटना से सभी दंग हैं।
कुत्ते के मालिक अब घायल हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि अस्पताल के चिकित्सक कुत्ते के मालिक का इलाज कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में डॉग के ऑनर संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते की किसी अन्य कुत्ते से लड़ाई हो गई थी।
इस दौरान उन्होंने अपने कुत्ते को उससे बचाया। वो उसे गोद में उठाकर ला रहे थे और तब ही उसने अचानक उनपर हमला कर दिया। संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते ने उनका कान काट लिया।
इधर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दानिश अहमद ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज आया है। उन्होंने बताया है कि उनके पालतू कुत्ते की भिड़ंत घर के नीचे किसी अन्य कुत्ते से हो गई थी। बचाने के क्रम में ही कुत्ते ने अपने मालिक का कान काट कर अलग कर दिया। इसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है।

साइन इन