wife give electric current strangulate from wire and killed her husband in bihar samastipur पति को बिजली का करंट दिया, पिटाई के बाद तार से गला घोंट हत्या; बिहार में पत्नी की हैवानियत उजागर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति को बिजली का करंट दिया, पिटाई के बाद तार से गला घोंट हत्या; बिहार में पत्नी की हैवानियत उजागर

रात को जब सोनू घर आया तो वह फिर से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद स्मिता ने फोनकर हरिओम को बुलाया। दोनों ने मिलकर सोनू के सिर पर वार कर बेहोश कर दिया, और जमकर उसके साथ मारपीट की। फिर सोनू को बिजली का करंट लगा दिया।

Mon, 28 July 2025 12:51 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, समस्तीपुर
share
पति को बिजली का करंट दिया, पिटाई के बाद तार से गला घोंट हत्या; बिहार में पत्नी की हैवानियत उजागर

बिहार के समस्तीपुर जिले में पति की हत्या की आरोपी पत्नी की हैवानियत उजागर होने लगी हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ वार्ड संख्या-46 में शुक्रवार की देर रात सोनू कुमार (30) की हत्या मामले में मृतक की पत्नी स्मिता झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके प्रेमी हरिओम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। मृतक के पिता टूनटून झा ने इसको लेकर मुफस्सिल थाने में अपनी बहू स्मिता झा और ट्यूशन शिक्षक हरिओम को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सोनू झा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घर की जिम्मेदारी सोनू के ही कंधे पर थी। शुक्रवार रात सोनू ई-रिक्शा लेकर घर लौटा था, उस वक्त वह घर के दरवाजे पर सो रहे थे। सुबह परिवार के लोगों से घटना की जानकारी हुई। इधर पुलिस हिरासत में स्मिता झा ने बताया कि उसका अपने पति से अक्सर विवाद होते रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय; DM बोले- कार्रवाई होगी
ये भी पढ़ें:मोबिल बदलने भागलपुर से पटना आई पुलिस की गाड़ी, ईंधन कूपन में भी खेला; केस दर्ज

इसी दौरान वह ट्यूशन शिक्षक हरिओम के संपर्क में आयी। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। स्मिता के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किया जाना हरिओम को अच्छा नहीं लगता था। इसके बाद दोनों ने सोनू को रास्ते से हटाने की सोची। शुक्रवार की रात भी जब सोनू घर आया तो वह फिर से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद स्मिता ने फोनकर हरिओम को बुलाया। दोनों ने मिलकर सोनू के सिर पर वार कर बेहोश कर दिया, और जमकर उसके साथ मारपीट की। फिर सोनू को बिजली का करंट लगा दिया।

इस दौरान उसके शरीर पर कई जगह चोटे दी गयी। बिजली के तार से ही उसका गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हरिओम वहां से फरार हो गया। शनिवार की सुबह होने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इस दौरान शक के आधार पर मृतक सोनू के पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया। इसके बाद सोनू की पत्नी को जेल भेज ट्यूशन शिक्षक हरिओम की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क लड़की की मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।