बिहार में बीच सड़क जबरन नाबालिग लड़की की मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई; 8 लोगों पर केस
घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इधर इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर केस दर्ज कराई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के समस्तीपुर जिले में पूसा थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भर देने और विरोध करने पर मां बेटी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संदर्भ में पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन किया है। जिसमें पीड़िता की मां नआरोप लगाया गया है कि रविवार को बच्ची अपने बथान से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपित युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री का रास्ता रोक लिया और जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। जिसका विरोध करने पर दोनों मां और बेटी के साथ मारपीट करने लगे।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद दोनों बच गए। इस मामले में पीड़िता की मां ने चार नामजद समेत कुल 7- 8 लोगों को आरोपित किया गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला को तत्काल शांत कराया।

साइन इन