World class university in Bihar digital libraries in schools Tejashwi Yadav promises to Youths Students वो बंदूक बांट रहे, हम कलम बांट रहे; अब तेजस्वी का एक ग्लास दूध और अंडा का वादा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वो बंदूक बांट रहे, हम कलम बांट रहे; अब तेजस्वी का एक ग्लास दूध और अंडा का वादा

पटना में राजद के युवा छात्र संसद में तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने के बाद सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के दौरान बच्चों को एक ग्लास दूध और अंडा देने का वादा किया है।

Thu, 26 June 2025 06:28 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
वो बंदूक बांट रहे, हम कलम बांट रहे; अब तेजस्वी का एक ग्लास दूध और अंडा का वादा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं और छात्रों के लिए कई वादे किए हैं। पटना के बापू सभागार में गुरुवार को राजद के युवा छात्र संसद में नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हम कलम बांट रहे हैं, वो बंदूक बांट रहे हैं। तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार बनने पर बिहार में 2 हजार एकड़ में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने, सभी हाई स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने और सभी जाति के बच्चों को मिड डे मील में एक गिलास दूध और दो अंडे देने का वादा किया।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने युवा छात्र संसद को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर में हमारी सरकार बनते ही ऐक्शन होगा। बिहार में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा, “हम कलम बांट रहे और वे बंदूक बांट रहे हैं। नीतीश सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को बंदूक बांट कर साबित कर रही है पुलिस से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इसलिए बंदूक लीजिए और खुद की रक्षा कीजिए।”

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है। गरीबों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने की तैयारी है। तेजस्वी ने इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू से एक मामले में 20 कदम आगे निकले तेजस्वी, सरकारी नौकरी से जुड़ा है मामला

आरजेडी के युवा छात्र संसद में गुरुवार को राज्यभर से छात्र राजद के कार्यकर्ता और अन्य स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस दौरान सभी को प्रतीकात्मक रूप से कलम बांटे गए। बिहार चुनाव से पहले राजद ने युवाओं और छात्र-छात्राओं को साधने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर छात्रों पर लाठियां चलवाने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।