d raja meet tejashwi yadav and demands seat for bihar assembly election तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान डी राजा ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाकपा के लिए करीब 24 से ज्यादा सीटों की इच्छा तेजस्वी यादव के सामने रखी है। यह भी कहा जा रहा है कि भाकपा ने सीटों की सूची भी तेजस्वी यादव को सौंपी है।

Thu, 26 June 2025 06:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैंं। इसी कड़ी में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने बुधवार को महागठबंधन के समन्वय समिति के संयोजक तेजस्वी यादव से पटना में मुलाकात की है। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के अलावा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, ओमप्रकाश नारायण और अवधेश कुमार राय भी बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से इस मुलाकात में शामिल थे।

भाकपा से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को हुई मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी सहित देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। डी राजा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान देश के मौजूदा हालात पर भी तेजस्वी यादव से चर्चा हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग की टीम संग DM की बैठक
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा

इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान डी राजा ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाकपा के लिए करीब 24 से ज्यादा सीटों की इच्छा तेजस्वी यादव के सामने रखी है। यह भी कहा जा रहा है कि भाकपा ने सीटों की सूची भी तेजस्वी यादव को सौंपी है। यह बी कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने डी राजा को भरोसा दिलाय है कि महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में सभी घटक दलों को सम्मानजनक सीटें दिए जाने पर चर्चा की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।