Tejashwi Yadav youth student parliament crowd out of control gate glass broken one injured तेजस्वी यादव के युवा छात्र संसद में बेकाबू हुई भीड़, गेट का शीशा टूटने से कार्यकर्ता घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के युवा छात्र संसद में बेकाबू हुई भीड़, गेट का शीशा टूटने से कार्यकर्ता घायल

पटना के बापू सभागार में आयोजित राजद की युवा छात्र संसद कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। तेजस्वी यादव के बाहर निकलने के दौरान धक्का-मुक्की में गेट का शीशा टूट गया, जिससे एक कार्यकर्ता घायल हुआ है।

Thu, 26 June 2025 04:36 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव के युवा छात्र संसद में बेकाबू हुई भीड़, गेट का शीशा टूटने से कार्यकर्ता घायल

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार को आयोजित आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के युवा छात्र संसद कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे प्रवेश द्वार का शीषा टूट गया। इससे राजद का एक कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है। हादसे की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

बापू सभागार में राजद की ओर से युवा छात्र संसद का गुरुवार को आयोजन किया गया। इसमें राज्य भर से छात्र राजद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। भाषण खत्म होने के बाद जैसे ही तेजस्वी बाहर निकल रहे थे, तभी भीड़ बेकाबू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी; तेजस्वी के वादों की बौछार

रिपोर्ट्स के अनुसार बाहर निकलते समय कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई। इसी आपाधापी में कुछ लोग बापू सभागार के एंट्री गेट से भिड़ गए। इससे दरवाजे का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेजस्वी भी उस वक्त बाहर निकल रहे थे, वे भी बाल-बाल बच गए।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बापू सभागार में युवाओं और छात्रों के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने के बाद मिड डे मील में दूध और दो अंडा दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और राज्य में एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।