Vote by looking at the faces of your children not the faces of leaders Prashant Kishor said in Buxar नेताओं का चेहरा नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें; बक्सर में बोले प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेताओं का चेहरा नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें; बक्सर में बोले प्रशांत किशोर

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बक्सर में जनसभा में लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार नेताओं का चेहरा देखकर नहीं बल्कि अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करें। इस दौरान उन्होने पीएम मोदी, लालू यादव पर निशाना साधा। 

Tue, 12 Aug 2025 11:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
नेताओं का चेहरा नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें; बक्सर में बोले प्रशांत किशोर

बक्सर जिले के रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय के परिसर में मंगलवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र, राज्य और पूर्व की सरकारों पर जोरदार हमला बोला। उन्होने कहा कि आप लोगों ने अब तक के चुनावों में दूसरों का चेहरा देखकर वोट किया है। लेकिन, आपने अब तक अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया। मैं पिछले तीन सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए वोट दिए थे। लेकिन, उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। कहा कि लालू जी का बेटा नौवीं पास भी नहीं किया है। फिर भी वे चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने। दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बीए, एमए कर चुके हैं। फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि छठ के बाद 50 लाख युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार, सभी बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:61 लाख कहां से लाए? पीके ने मंगल पांडेय से फिर मांगा दिल्ली वाले फ्लैट का हिसाब
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का पूरा लोन चुका दिया था, पीके के आरोप पर मंगल पांडेय का पलटवार
ये भी पढ़ें:हमने टिकट खरीदा तो चिराग कैसे अच्छे नेता? अशोक चौधरी का प्रशांत किशोर से सवाल
ये भी पढ़ें:'बीजेपी नेता लालू से ज्यादा भ्रष्ट', PK का जायसवाल और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप

पीके ने कहा कि पीएम बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। बिहार के युवा गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं। इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ बाद डुमरांव या बक्सर या भोजपुर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव के बाद JDU के नेताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज; प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले बीजेपी में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध, कई नेता जन सुराज में शामिल

जनता से बड़ा वादा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं। उनकी फीस सरकार भरेगी, ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।