BJP leaders in Bihar are more corrupt than Lalu Prashant Kishore makes serious allegations against Jaiswal and Mangal 'बिहार में बीजेपी नेता लालू से ज्यादा भ्रष्ट', प्रशांत किशोर का जायसवाल और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'बिहार में बीजेपी नेता लालू से ज्यादा भ्रष्ट', प्रशांत किशोर का जायसवाल और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होने कहा कि बिहार में लालू यादव से ज्यादा भ्रष्ट बीजेपी के नेता हैं।

Fri, 8 Aug 2025 05:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
'बिहार में बीजेपी नेता लालू से ज्यादा भ्रष्ट', प्रशांत किशोर का जायसवाल और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग में गंभीर अनियमितताओं का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के नेता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से अधिक भ्रष्ट हैं। उन्होने कहा कि बिहार में एनडीए के शासनकाल में यह विभाग लगातार भाजपा के पास रहा है। पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर सीधा हमला किया और उन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

पीके ने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 28 लाख रुपये प्रति एम्बुलेंस की कीमत पर 1,200 एम्बुलेंस का ऑर्डर दिया था। जो ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों द्वारा दी जा रही कीमत से लगभग दोगुना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान, पांडे ने अपनी पत्नी के नाम पर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा था और जायसवाल ने इस लेन-देन में उनकी मदद की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर को मानहानि केस की चेतावनी, बीजेपी ने आरोपों के सबूत मांगे
ये भी पढ़ें:प्रशांत ने मंगल पांडेय को लपेटा, दिल्ली में फ्लैट और महंगे एंबुलेंस खरीद पर सवाल
ये भी पढ़ें:19 लाख की गाड़ी, 27 लाख की हो गई; प्रशांत किशोर का दावा- एंबुलेंस खरीद घोटाला

किशोर ने आरोप लगाया, कि मंगल पांडे ने किशनगंज के एक मेडिकल कॉलेज को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा देकर अपनी कृतज्ञता दिखाई, जिसमें जायसवाल की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा, कि जायसवाल ने छह अगस्त, 2019 को पांडे के पिता के खाते में 25 लाख रुपये हस्तांतरित किए और उस पैसे का इस्तेमाल तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी के नाम पर एक फ्लैट खरीदने में किया गया। दिल्ली के द्वारका में खरीदे गए फ्लैट के दस्तावेज में जायसवाल ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर भी किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लेकर फ्लैट खरीदा, पीके ने फोड़ा नया बम
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल पर तीसरी किस्त लाएंगे प्रशांत किशोर, बोले- दम है तो...
ये भी पढ़ें:प्रशांत के आरोपों पर दिलीप जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह सोची-समझी साजिश

किशोर ने पूछा कि अगर मंगल पांडे ने जायसवाल से यह राशि उधार ली थी, तो उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी हलफनामे में इसे ऋण की श्रेणी में क्यों नहीं बताया। वहीं पीके के आरोपों पर अभी तक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।