Video of Patna double murder surfaced mother and daughter killed in dispute with neighbors पटना डबल मर्डर का वीडियो आया सामने, पड़ोसियों से विवाद में मां-बेटी की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना डबल मर्डर का वीडियो आया सामने, पड़ोसियों से विवाद में मां-बेटी की हत्या

पटना में मां-बेटी के हत्या के मामले में एडीजी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसियों से विवाद के चलते डबल मर्डर की घटना को अंजामम दिया गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Mon, 9 June 2025 06:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना डबल मर्डर का वीडियो आया सामने, पड़ोसियों से विवाद में मां-बेटी की हत्या

पटना में दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें घर के बाहर 2 लोग दिख रहे हैं। जिसमें दोनों शख्स हेलमेट पहने हुए हैं। और बाइक खड़ी है। इस दौरान लगातार फायरिंग कर रहे हैं, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वहीं इस घटना पर एडीजी मुख्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि पड़ोसियों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते मां-बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी। वहीं महिला के पति को भी गोली लगी है, जो अस्पताल में भर्ती है।

आपतो बता दें सोमवार को आमलगंज थाना क्षेत्र की अरफाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक घर में घुसकर मां-बेटी और पिता को गोली मारी गई है। महिला नर्स के पद पर एनएमसीएच में काम करती थी। महिला के पति का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मारा, डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा
ये भी पढ़ें:साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा
ये भी पढ़ें:माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा की मौत

सहायक पुलिस अधीक्षक (पटना सिटी) अतुलेश झा ने बताया, किआरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है, कई जगह दबिश दी जा रही है। पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारने के बाद बदमाश आराम से भाग गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। जिसके बाद से पुलिस की कार्यशैली भी सवालों में है। वहीं रविवार को पटना में ही जमीन विवाद की पंचायती में दारोगा समेत 3 लोगों की गोली मार दी गई थी। जिसमें बेटा और भतीजा शामिल था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।