double murder in ara for match box said sp raj सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश

आरा के एसपी राज ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों से बातचीत से पता चला कि मंगलवार की रात रतनाढ़ गांव में सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर मो. सोनू और चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल के बीच विवाद हुआ।

Thu, 5 June 2025 09:26 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, हिनदुस्तान संवाददाता, आरा
share
सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश

भोजपुर जिले के आरा में गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने को लेकर उपजे विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। माचिस नहीं देने पर पहले दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे को गोली मार दी गयी थी। इस मामले में पुलिस की ओर से एक पक्ष के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रतनाढ़ गांव निवासी विष्णु साह है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल एक पिस्टल बरामद किया गया है। उस पर मो. सोनू की गोली मार हत्या करने का आरोप है।

घटनास्थल से भी पांच खोखे बरामद किये गये हैं। इधर, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। इनमें एक पक्ष की ओर से दो, जबकि दूसरी ओर से एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। एसपी राज की ओर से बुधवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवकों की गोली मार हत्या कर दी गई थी। अनुसंधान, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और दोनों मृतकों के परिजनों से बातचीत से पता चला कि मंगलवार की रात रतनाढ़ गांव में सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर मो. सोनू और चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल के बीच विवाद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारात निकलने से पहले दूल्हे ने क्यों कर ली खुदकुशी
ये भी पढ़ें:बिहार में 11 महीने की महादलित बच्ची से रेप, मामा ने किया कांड; हालत गंभीर

उस दौरान पहले दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गयी। इसमें गोली लगने से एक पक्ष के मो. सोनू और दूसरे पक्ष के चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल की मौत हो गई।‌ एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की गयी। उस क्रम में घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया। इसके बाद एक पक्ष के आरोपित विष्णु साह को हत्या कर प्रयुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। टीम लगातार छापेमारी कर रही है।‌ जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।