sister in law distanced herself enraged jija killed her did not even spare mother in law Rohtas double murder साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा; रोहतास डबल मर्डर केस में खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा; रोहतास डबल मर्डर केस में खुलासा

डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसपी रौशन कुमार ने बताया कि साली के प्यार में पागल जीजा ही साली रुपाली और सास संतरा देवी का हत्यारा निकला। घटना में घायल एक छोटी साली अमृता कुमारी अभी भी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती है

Sun, 8 June 2025 07:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, डेहरी/रोहतास
share
साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा; रोहतास डबल मर्डर केस में खुलासा

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मां- बेटी की हत्या मामले का एसपी ने खुलासा किया है। डबल मर्डर केस मामले में पुलिस ने मृतका के जीजा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अपने कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी रौशन कुमार ने कहा कि नोखा थाना क्षेत्र के ग्राम लेवडा में साली के प्यार में पागल जीजा ही अपनी साली रुपाली और सास संतरा देवी का हत्यारा निकला।

घटना में घायल एक छोटी साली अमृता कुमारी अभी भी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही है। एसपी ने कहा कि मृतका संतरा देवी का दामाद रवि चौधरी जिसका असली नाम नाजिम हुसैन है। वह अपनी साली रुपाली कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है, जो फिलहाल में यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि जहां पहले रहता था, वहां से कमरा बदल कर दूसरी जगह नया गांव में रहने लगा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन नाजिम हुसैन लेंवड़ा गांव अपने ससुराल आया हुआ था और घटना के दूसरे ही दिन वापस चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश
ये भी पढ़ें:आरा में डबल मर्डर से सनसनी, दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग; गैंगवॉर की चर्चा
ये भी पढ़ें:गया में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या,अंधाधुंध बरसाईं गोलियां

घटना को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और बरांव मोड़ फिर सासाराम होते नोएडा भाग गया। उन्होने बताया कि उसकी साली रुपाली कुमारी दिल्ली में करीब एक साल तक नाजिम हुसैन के साथ रही थी और उसी समय से आरोपी का उसके साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इधर कुछ दिनों से दूरी बना ली थी और बातचीत बंद कर दी थी।

यही बात उसे अच्छी नहीं लगी, वो चाहता था कि रुपाली उसके साथ नोएडा में रहे। लेकिन रुपाली ने इंकार कर दिया था। एसपी ने बताया कि घटना की रात वो रुपाली को नोएडा ले जाने की जिद्द कर रहा था। लेकिन रुपाली से नोंक-झोंक हो गई। गांव वालों को जानकारी नहीं हो, इसलिए रुपाली खेत की ओर ले जाने लगी। लेकिन इसी बीच नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में घर के पास युवक का शव मिलने पर बवाल; दोस्तों पर हत्या का आरोप

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि रुपाली को मारने के बाद वहीं पर था, इसी दौरान उसकी एक और साली अमृता कुमारी आ गई। और शोर करने लगी तभी उसको भी हथियार से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जो वाराणसी में इलाजरत है। मौके पर दोनों बेटियों को खोजते हुए मां संतरा देवी पहुंच गईं और बेटियों को जमीन पर गिरा देखा तो हल्ला करने लगी तभी आरोपी दामाद ने सास को भी मौत के घाट उतार दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।