Car shattered after collision with truck Inspector returning home on Bakrid dies accident in Ara ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा की मौत, आरा में हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा की मौत, आरा में हादसा

पुलिस के मुताबिक दारोगा मो. जलालुद्दीन बकरीद पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वहीं कार चालक घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sat, 7 June 2025 06:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा की मौत, आरा में हादसा

बिहार के भोजपुर में बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा मो. जमालुद्दीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरा-बक्सर हाइवे पर ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि कार के परखच्चे हो गए। मौके पर ही कार सवार दारोगा की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। जलालुद्दीन बक्सर स्थित घर जा रहे थे। जो वर्तमान में आरा के ट्रैफिक थाने में तैनात थे।

लोगों के मुताबिक ट्रक और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दरोगा और ट्रक चालक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। घायल एसआई को आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से उठनी थी डोली, अर्थी उठ गई; बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की मौत
ये भी पढ़ें:बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गला काट कर हत्या, पत्नी के जीजा पर इल्जाम
ये भी पढ़ें:ससुराल पहुंचने से पहले डोली बनी अर्थी; हादसे में दुल्हन की मौत, ICU में दूल्हा

मृतक के बेटे इरफान ने बताया कि उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।