jija killed mother in law and sister in law in dehri rohtas बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मार डाला, डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मार डाला, डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

एसपी ने कहा कि मृतका संतरा देवी का दामाद रवि चौधरी जिसका असली नाम नाजिम हुसैन है। वह अपनी साली रुपाली कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है, जो फिलहाल में यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा में रह रहा था।

Mon, 9 June 2025 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, रोहतास
share
बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मार डाला, डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बिहार में जीजा ने अपनी सास और साली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा किया। डबल मर्डर की वजह जान कर सभी हैरान हैं।जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मां-बेटी की हत्या मामले का एसपी ने खुलासा किया है। डबल मर्डर केस मामले में पुलिस ने मृत युवती के जीजा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार की है। अपने कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी रौशन कुमार ने कहा कि नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव में साली के प्यार में पागल जीजा ही अपनी साली रुपाली और सास संतरा देवी का हत्यारा निकला। घटना में घायल एक छोटी साली अमृता कुमारी अभी भी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जीवन के लिए जूझ रही है। पीएम के बिक्रमगंज में आने के ठीक कुछ घंटे पहले ही घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गई थी।

एसपी ने कहा कि मृतका संतरा देवी का दामाद रवि चौधरी जिसका असली नाम नाजिम हुसैन है। वह अपनी साली रुपाली कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है, जो फिलहाल में यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा में रह रहा था। बताया कि जहां पहले रहता था, वहां से कमरा बदल कर वह दूसरे जगह नया गांव में रहने लगा था। लेकिन, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि घटना के दिन नाजिम हुसैन लेवड़ा गांव अपने ससुराल आया हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून

घटना के दूसरे ही दिन वापस चला गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपनी मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और बरांव मोड़ फिर सासाराम होते नोएडा भाग गया। बताया कि उसकी साली रुपाली कुमारी दिल्ली में करीब एक साल तक नाजिम हुसैन के साथ रही थी। उसी समय से आरोपित का उसके साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इधर कुछ दिनों से दूरी बना ली थी और बातचीत बंद कर दी थी। यही उसे अच्छा नहीं लगा।

रुपाली साथ रहने से इनकार कर दी थी

वह चाहता था कि रुपाली उसके साथ नोएडा में रहे। लेकिन रुपाली ने इंकार कर दी थी। घटना की रात वह रुपाली को नोएडा ले जाने की जिद्द पर था। लेकिन रुपाली से नोंक-झोंक हो गई। हल्ला या गांव वालों को जानकारी नहीं हो, इसलिए रुपाली खेत की ओर ले जाने लगी। लेकिन इसी बीच नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी धारदार हथियार छुपा लिया था। जिससे उसने हमला कर मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस

आरोपित ने पुलिस को बताया कि रुपाली को मारने के बाद वहीं पर था कि तभी एक और साली अमृता कुमारी आ गई। तभी उसे भी हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौके पर दोनों बेटियों को खोजते हुए मां संतरा देवी पहुंच गई। बेटियों को जमीन पर गिरा देख हल्ला करने लगी। तभी उसने सास को भी मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।