uncontrolled Scorpio crushed 4 people in Vaishali angry crowd set the car on fire huge uproar वैशाली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वैशाली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी

वैशाली के सहदेई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को कुचला दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। साथ ही चालक की भीड़ ने पिटाई कर दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Tue, 10 June 2025 09:37 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
वैशाली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी

वैशाली जिले के सहदेई के रामगंज में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों चालक ने मंगलवार की देर शाम चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति सुरेंद्र पासवान ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पहले तो चालक की जमकर धुनाई की और फिर तोड़फोड़ के बाद स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए भेजा। हादसे में घायल होने वालों में शेखोपुर निवासी समरजीत कुमार सिंह, रामगंज निवासी पंडित पासवान के दमाद सुरेंद्र पासवान, रामगंज निवासी प्रेम साह एवं धीरु कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पासवान एवं समरजीत कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां से गंभीर हाल में सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में सुरेंद्र पासवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई शुरू कर दी। दूसरी ओर लोगों ने स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने स्कार्पियों को स्टेडियम में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। जिससे गाडी घंटों धू-धूकर जलती रही। दमकल की भी टीम नहीं पहुंच सकी। जबकि घटनास्थल के पास सैकड़ों घर हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि स्कार्पियों बिहजादी निवासी बिरजू गिरी की है। जिसका नंबर बीआर 31पी, 2658 है। लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में लग रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी वाले घर में दबंगों ने मंडप-पंडाल तोड़े, दुल्हन के भाई की पिटाई से मौत; बवाल
ये भी पढ़ें:पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, बंदूक निकालनी पड़ी; बिहार में रिटायर्ड फौजी की मौत
ये भी पढ़ें:नालंदा में घर के पास युवक का शव मिलने पर बवाल; दोस्तों पर हत्या का आरोप
ये भी पढ़ें:10 रुपए के विवाद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, दबंगों ने कर्मियों को डंडों से पीटा

चालक ने पहले सहदेई बाजार के माहवीर चौक पर एक पोल में धक्का मार दिया। उस जगह पर बर्तन धो रहे राकेश कुमार साह के पुत्र धीरू कुमार को हल्की चोट लगी और बाल-बाल बच गए। चालक गाड़ी लेकर रेलवे ढाला पार करते हुए रामगंज की ओर बढा, जहां पैदल आ रहे शेखोपुर निवासी समरजीत कुमार सिंह, रामगंज निवासी पंडित पासवान के दमाद सुरेंद्र पासवान एवं प्रेम साह को धक्का मार दिया।

घटना में सुरेंद्र पासवान गंभीर चोट लगी है। उनका दाहिना पैर टूट गया है। साथ ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं समरजीत कुमार सिंह को भी सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोट है। उन्हें पीएमसीएच पटना ले जाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।