Uproar after a young man body was found near his house in Nalanda arson road blockage friends accused of murder नालंदा में घर के पास युवक का शव मिलने पर बवाल; आगजनी और हाइवे जाम; दोस्तों पर हत्या का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नालंदा में घर के पास युवक का शव मिलने पर बवाल; आगजनी और हाइवे जाम; दोस्तों पर हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दीपू कुमार को दोस्तों ने नशे का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर शव को घर के समीप लाकर फेंक दिया है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह पता लगने की बात कह रही है।

Sun, 8 June 2025 05:01 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
नालंदा में घर के पास युवक का शव मिलने पर बवाल; आगजनी और हाइवे जाम; दोस्तों पर हत्या का आरोप

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला में घर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। परिवारवालों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा शव को सड़क पर रखकर आगजनी और हंगामा किया। मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के निश्चल गंज निवासी विजय कुमार शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार उर्फ लाला के तौर पर हुई है। मृतक हैदराबाद में रहकर पेंट कंपनी में काम करता था।

बीती 20 मई को घर आया था,जबकि पिता विजय कुमार शर्मा पिछले 30 साल से बिहारशरीफ में किराए के मकान पर रहकर घूम घूम कर पेड़ा बेचा करते हैं। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार की शाम मोहल्ले में रहने वाले दोस्तों ने फोन कर बुलाया, उसके बाद वो नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला, तब रात के करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने बताया कि कूड़ा पर एक युवक पड़ा हुआ है। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका आरोप है कि दोस्तों ने नशे का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर शव को घर के समीप लाकर फेंक दिया है ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के यहां पंचायती करने गए भाई की हत्या; पंचायत में ही बरसा दीं गोलियां
ये भी पढ़ें:माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश
ये भी पढ़ें:विक्षिप्त युवक पड़ोसी के घर चला गया, बैट से पीट-पीट कर मार डाला; पटना में मर्डर

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिवार वाले शव को रामचंद्रपुर अजंता सिनेमा के समीप सड़क पर रखकर टायर जलाकर आगजनी करते हुए जमकर हंगामा किया । परिवार वाले दोस्तों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे । सूचना पर पहुंचे लहेरी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिया इसके बाद जाम हटाया जा सका । थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, परिवार द्वारा लगाया जाए आरोपी की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।