Firing at petrol pump over a dispute of 10 rupees goons chased and beat up the workers uproar in Begusarai 10 रुपए के विवाद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, दबंगों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; बेगूसराय में बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

10 रुपए के विवाद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, दबंगों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; बेगूसराय में बवाल

बताया जा रहा है कि दो लड़के पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचे। पेट्रोल कम देने को लेकर दोनों लड़के नोजलमैन से उलझ गये। शोर सुन पंपकर्मी इकट्ठा हो गये। कर्मियों को जुटते देख दोनों लड़के वहां से चले गये। थोड़ी देर बाद दोनों लड़के अपने साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और हवाई फायरिंग की।

Sun, 8 June 2025 02:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
10 रुपए के विवाद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, दबंगों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; बेगूसराय में बवाल

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित सदानंदपुर ढाला के पास जयंती पेट्रोल पंप पर शनिवार को बदमाशों के द्वारा गोलीबारी की गई। घटना की सूचना मिलते ही बलिया एसडीपीओ नेहा कुमारी व थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि 10 रुपए के विवाद में बदमाशों ने पंप कर्मियों से मारपीट कर फायरिंग की है। घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान की जा रही है, बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ ही पुलिस पंप के कर्मियों से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद दो लड़के पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचे। पेट्रोल कम देने को लेकर दोनों लड़के नोजलमैन डंडारी थाना क्षेत्र के मेंहा निवासी महेश महतो से उलझ गये। शोर सुन पंप के कर्मी इकट्ठा हो गये। कर्मियों को जुटते देख दोनों लड़के वहां से चले गये। थोड़ी देर बाद दोनों लड़का अन्य लड़कों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए उक्त नोजलमैन के साथ मारपीट करने लगे। फायरिंग से पंप के कर्मियों में दहशत फैल गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों से छेड़खानी, फायरिंग, बवाल; वैशाली में हनुमत महायज्ञ में उपद्रव
ये भी पढ़ें:आरा में डबल मर्डर से सनसनी, दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग; गैंगवॉर की चर्चा

इस घटना की सूचना पंप के कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गयी। बदमाशों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों द्वारा पांच राउंड फायरिंग की गई है जिसका खोखा भी बरामद हुआ है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।