हाथ जोड़ चीखती रही 11 साल की भतीजी, हैवान चाचा ने बनाया हवस का शिकार; बिहार में रिश्ता तार-तार
पीड़िता के पिता ने नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानाकारी के मुताबिक पीड़िता गांव में ही बगीचे की तरफ फूल तोड़ने गई थी। आरोपित भी वहीं पर पहले से फूल तोड़ रहा था। तभी बच्ची पर उसकी गलत निगाह पड़ गई और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर लिया।

भागलपुर जिले में नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने मंगलवार सुबह छह बजे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को तब हुई जब बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और मौके से आरोपित चाचा को पकड़ लिया। इस दौरान सूचना पाकर नाथनगर पुलिस के सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानाकारी के मुताबिक पीड़िता गांव में ही बगीचे की तरफ फूल तोड़ने गई थी। आरोपित भी वहीं पर पहले से फूल तोड़ रहा था। तभी बच्ची पर उसकी गलत निगाह पड़ गई और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर लिया। इस बीच बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन तबतक आरोपित घटना को अंजाम दे चुका था।
पीड़ित बच्ची की मानें तो उसने खुद उस हैवान से बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की। हाथ तक जोड़े, लेकिन उसने एक न सुनी। ग्रामीणों की मानें तो ढाई साल पहले भी आरोपित ने गांव की ही एक बच्ची के साथ ऐसा ही गंदा काम किया था। लेकिन उस वक्त कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी।
डीएसपी व एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की
घटना के बाद इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी थी। जानकारी पर डीएसपी टू राकेश कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से कुछ सैंपल कलेक्ट किए। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच व बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। घटना की सत्यता की पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही दुष्कर्म होने का मामला सही पाया जाएगा।




साइन इन