Old man raped 20 year old girl in bihar muzaffarpur seen in cctv footage बिहार में 20 साल की लड़की से 63 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज में गंदा काम करते नजर आया हैवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 20 साल की लड़की से 63 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज में गंदा काम करते नजर आया हैवान

ष्कर्म के बाद से ही मानसिक दिव्यांग युवती बगैर कपड़े के चौक पर घूम रही थी। उसे देखने वाले समझ रहे थे कि कुछ न कुछ अनर्थ हुआ है। स्थानीय महिलाओं ने उसको कपड़ा पहनाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दुकानदार ने गायघाट थानेदार उमाकांत सिंह को कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया।

Wed, 30 July 2025 07:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, गायघाट, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में 20 साल की लड़की से 63 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज में  गंदा काम करते नजर आया हैवान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट प्रखंड के भूसरा चौक पर दो दिन से रह रही करीब 20 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवती का सोमवार देर रात 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। युवती से दुष्कर्म करते बुजुर्ग का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग सकल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। पिछले सप्ताह ही वह गांव लौटा है। पुलिस ने एसकेएमसीएच में युवती की मेडिकल जांच कराई है।

भूसरा चौक पर एक मार्केट में किराना दुकान और सीएसपी है। सीएसपी संचालक मंगलवार सुबह जब आया तो उसने अपना काउंटर गिरा हुआ देखा। इस पर उसे शक हुआ कि रात में कोई चोर आया होगा। इस शक पर दुकानदार ने अपना सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज देखते ही वह दंग हो गया। इसमें सकल पासवान की काली करतूत स्पष्ट दिख रही थी। इधर, दुष्कर्म के बाद से ही मानसिक दिव्यांग युवती बगैर कपड़े के चौक पर घूम रही थी। उसे देखने वाले समझ रहे थे कि कुछ न कुछ अनर्थ हुआ है। स्थानीय महिलाओं ने उसको कपड़ा पहनाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दुकानदार ने गायघाट थानेदार उमाकांत सिंह को कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 18 साल की लड़की को कमरे में बंद कर रेप, पकड़ाया हैवान

इसके बाद पुलिस ने आरोपित सकल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शुरुआत में तो सकल खुद के बुजुर्ग होने का हवाला देकर फंसाए जाने का आरोप लगाता रहा। जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसकी बोलती बंद हो गई। एएसपी पूर्वी सहरेयार अख्तर भी घटना की सूचना पर के बाद गायघाट थाना पहुंचे और आरोपित से पूछताछ की। मानसिक दिव्यांग पीड़िता कहां की है, उसकी पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

एएसपी पूर्वी सहरेयार अख्तर ने कहा कि भूसरा चौक पर विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की घटना हुई है। सीसीटीवी के आधार पर चिह्नित हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बक्सर और सीवान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:फोन नंबर किसके नाम पर था, RJD विधायक भाई वीरेंद्र से पूछने की तैयारी में पुलिस

-

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।