Bihar Weather report imd issued heavy rain alert in buxar siwan rohtas bhojpur lightning strike in patna Bihar Weather: बिहार में आज सतर्क रहें, बक्सर, सीवान, सारण और भोजपुर सब जगह बारिश; पटना में बिजली गिरेगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज सतर्क रहें, बक्सर, सीवान, सारण और भोजपुर सब जगह बारिश; पटना में बिजली गिरेगी

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बुधवार को भी पटना में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जिले के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Wed, 30 July 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज सतर्क रहें, बक्सर, सीवान, सारण और भोजपुर सब जगह बारिश; पटना में बिजली गिरेगी

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी गरज-तड़क के साथ बारिश होने के आसार हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सारण, बक्सर व सीवान जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार को बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और भोजपुर, रोहतास व कैमूर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, मंगलवार को पटना सहित 15 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

इस दौरान गया जी में सबसे अधिक 15 मिलीमीटर और भागलपुर में बूंदाबांदी हुई। वहीं पूर्वी चंपारण में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बुधवार को भी पटना में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जिले के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

पटना में 28 वर्ष बाद 24 घंटे में हुई 175 मिमी से अधिक वर्षा

पटना में 28 साल बाद 24 घंटे में 175 मिमी से अधिक बारिश हुई है। इसी कारण सोमवार को जलजमाव हो गया। वहीं मंगलवार को भी पटना के निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 24 घंटे के दौरान 29 जुलाई को पटना में 175.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 24 घंटे के दौरान 30 जून 1997 को 181.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला दारोगा ने रिश्वत में मांगा डिजाइनर सूट, SP ने कर दिया सस्पेंड

भागलपुर, मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में बुधवार को हल्की धूप व ज्यादातर समय रहे छांव के बीच जिले के एक से दो स्थान पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई है। वहीं गुरुवार को बदरी के बीच मध्यम से हल्के स्तर की बारिश हो सकती है। इन दो दिनों में दिन एवं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं मुजफ्फरपुर जिले में मानसून के सक्रिय होने से अगले तीन-चार दिन तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इस बीच तापमान में भी कमी रहने के संकेत हैं। मंगलवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिली रही।

अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग ने 30 जुलाई से तीन अगस्त तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आठ से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुर्वा हवा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।