पटना में 18 साल की लड़की को कमरे में बंद कर रेप, पकड़ाया हैवान
परिजनों ने बताया कि आरोपित राजू पहले से ही युवती को जानता था। घटना के दिन वह युवती को घर के पास अकेला देख कुछ काम की बात कह अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। जब परिजन देर तक युवती को नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की गई।

बिहार की राजधानी पटना में 18 साल की एक लड़की से हैवानियत की घिनौनी वारदात हुई है। पटना में परसा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपित युवक ने युवती को जबरन अपने घर के कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने परसा बाजार थाने को सूचित किया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मेनिका रानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजू (22) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि आरोपित राजू पहले से ही युवती को जानता था। घटना के दिन वह युवती को घर के पास अकेला देख कुछ काम की बात कह अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। जब परिजन देर तक युवती को नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की गई।
शक होने पर जब राजू के घर के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो युवती वहां बंद मिली। थानाध्यक्ष मेनिका रानी ने बताया कि आरोपित पड़ोस का ही युवक है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




साइन इन