twenty round firing in patna barh two people injured 20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली

संतोष पांडे और मनीष पांडे के बीच कर्ज के रुपए को लेकर भुगतान के लिए विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बीच बचाव करने के लिए गए वीरू पांडे को पेट में और संतोष पांडे को पैर में गोली लगी है।

Mon, 16 June 2025 07:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली

पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव में रविवार शाम पांच बजे लेन-देन के विवाद में दो गुटों में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। जिसमें वीरू पांडे (45) व संतोष पांडे (55) को गोली लगी है। दोनों को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना का कारण उधार के रुपए की वसूली को लेकर उत्पन्न विवाद में वर्चस्व के लिए दोनों ओर से लगभग 20 राउंड गोलियां चलीं। घटना के बाद दोनों गुटों के बीच में तनाव व्याप्त हो गया है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस इस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संतोष पांडे और मनीष पांडे के बीच कर्ज के रुपए को लेकर भुगतान के लिए विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बीच बचाव करने के लिए गए वीरू पांडे को पेट में और संतोष पांडे को पैर में गोली लगी है। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घरों में दुबक गये। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस ने गोली का पांच खोखा बरामद किया है। गोलियां देसी पिस्तौल और रिवाल्वर से चलाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत;

वहीं दूसरी तरफ मारपीट के दौरान विजय शंकर पांडे और मनीष कुमार पांडे भी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों से घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है । वहीं एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच में तनाव गहरा गया है। गांव में पुलिस गश्त कराई जा रही है। हमलावर हथियार के साथ फरार होने में कामयाब हो गया जिनकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान को दर्ज कराया जा रहा है। शांति बहाल रखने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, क्या बोले कृष्णा अल्लावारू
ये भी पढ़ें:संतोष सुमन फिर बने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टिकट बंटवारे पर लगाएंगे मुहर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।