bihar weather report rain and thunder in north south people have to face heat बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत; पटना में इस दिन बारिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत; पटना में इस दिन बारिश

Bihar Weather: उत्तर बिहार में ठनका, बिजली चमकने, तेज हवा चलने और बारिश का पूर्वनुमान है। हालांकि दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में लोगों को मंगलवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 18 जून को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी है।

Mon, 16 June 2025 06:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत; पटना में इस दिन बारिश

Bihar Weather: बिहार में मानसून के प्रवेश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनने लगी है। किशनगंज में रविवार को भारी बारिश हुई। यह मानसून के आने के अच्छे संकेत हैं। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार के रास्ते ही मानसून बिहार में प्रवेश करता है। सोमवार को भी किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण भी भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर बिहार में ठनका, बिजली चमकने, तेज हवा चलने और बारिश का पूर्वनुमान है। हालांकि दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में लोगों को मंगलवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 18 जून को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी है। इसके बाद ही दक्षिण बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से राज्य के अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को किशनगंज में भारी जबकि अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गया, रोहतास, पश्चिम चंपारण में मध्यम से हल्की बारिश हुई।

किशनगंज के पोठिया में सबसे अधिक 126.6 मिलीमीटर बारिश हुई। किशनगंज के साथ पूर्वी चंपारण में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रविवार को उत्तर बिहार के न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। हालांकि दक्षिण बिहार के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्यभर में अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री तक की गिरावट आई है।

सबसे कम तापमान किशनगंज में 23.5 डिग्री व सबसे अधिक डेहरी में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डेहरी के अलावा बक्सर का अधिकतम तापमान 40.6 और छपरा का 40.3 डिग्री रहा।

पटना में आज आंशिक बारिश की संभावना

पटना में सोमवार को गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 19 जून को पटना में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोपहर में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाये रहे। पटना का अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।