Uncle and nephew burnt alive in Bihar Muzaffarpur tragic accident after tractor collided with electric pole बिहार में चाचा-भतीजा जिंदा जले, बिजली के पोल से ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चाचा-भतीजा जिंदा जले, बिजली के पोल से ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा

अनियंत्रित ट्रैक्टर के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग भड़क गई जिसमें दोनों युवक जिंदा जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Thu, 21 Aug 2025 02:56 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में चाचा-भतीजा जिंदा जले, बिजली के पोल से ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। मरने वाले दोनों चाचा-भतीजा थे। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बाजिद सकरा गांव की है। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग भड़क गई दोनों युवक जिंदा जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। इससे ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई।

इस घटना में मरने वाले युवकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनवा पंचायत के भठंडी गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार (सुरेश राय का पुत्र) और 16 वर्षीय राहुल कुमार (अशोक राय का पुत्र) के रूप में हुई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों को भागने का मौका नहीं मिला। वे आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में NIA की रेड, एके-47 मामले में इन जिलों में सबूत खंगाल रही टीम

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा है। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने और बिजली के तार के संपर्क में आने से घटना घटी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत समाधान करेंगे, मुस्लिम समाज से बोले सीएम नीतीश
ये भी पढ़ें:बृज बिहारी शनिवार; शुक्ला, दुबे रविवार; वीकेंड पर खूनी होली खेलते थे बिहारी डॉन
ये भी पढ़ें:भाभी पर चढ़ा इश्क का बुखार, गोद के बच्चे को छोड़ हो गई फरार
ये भी पढ़ें:अब बिहार में PM मोदी की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, केस दर्ज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।