कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत समाधान करेंगे, बिहार चुनाव से पहले मुस्लिम समाज से बोले सीएम नीतीश
सीएम ने आगे कहा कि 2005 के पहले मुस्लिम समुदाय के लिए काम नहीं किया जाता था । एनडीए की नई सरकार बनने के बाद मुसलमानों के लिए काम किया गया। पहले झगड़ा बहुत होता था। 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। आज मदरसा के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर समान वेतन दिया जा रहा है।

बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज से बातचीत की है। सीएम नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुस्लिम समाज हमारे कार्यो के साथ पूर्ववर्ती सरकार के कार्यो को देखें। गुरुवार को बापू सभागार में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हम अल्पसंख्यक समाज के लिए आज भी काम कर रहे हैं। हमारे पहले की सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।आज भी वो लोग कुछ नहीं कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का 100 वर्ष पूरा हो रहा है ....यहां करीब 15000 की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पहले कुछ नहीं था , कोई काम नहीं हुआ, पहले बुरा हाल था ...हम लोग जब सरकार में आए तब काम करना शुरू किए। आज बिहार में कानून का राज है।
सीएम ने आगे कहा कि 2005 के पहले मुस्लिम समुदाय के लिए काम नहीं किया जाता था । एनडीए की नई सरकार बनने के बाद मुसलमानों के लिए काम किया गया। पहले झगड़ा बहुत होता था। 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। आज मदरसा के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर समान वेतन दिया जा रहा है। पहले मदरसा शिक्षक को पैसा नहीं नहीं मिलता था। अब समान वेतन मिलता है।
भागलपुर दंगे के दोषियों पर हुई कार्रवाई- सीएम नीतीश
2005 में एनडीए की सरकार बनी तो भागलपुर दंगे में दोषियों पर करवाई की गई और पीड़ितों को मुआवजा दिया गया नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज से की अपील,कहा आप अपनी महिलाओं को नहीं छोड़िएगा। सरकार मुस्लिम महिला परित्यागता को लेकर महिलाओं को 25 हजार दिया जाता है। यह काम मुस्लिम समुदाय के लिए किया गया। इसी तरह मुस्लिम वर्ग के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई लिखाई के लिए भी काम किया गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यक लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो बताइए उसे तत्काल पूरा किया जाएगा। हमने विकास कार्यों में कभी भेदभाव नहीं किया। सभी वर्गों के लिए काम किया। हमारा मानना है कि समाज में पिछड़ा , दलित हो या महादलित हो सभी को लाभ मिलना चाहिए । पहले बिजली का क्या हाल था। आज मुफ्त में लोगों को बिजली दी जा रही है।




साइन इन