Man use pm narendra modi photo to make domicile certificate in bihar अब बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, केस दर्ज

आवेदक द्वारा निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वंयं शपथ पत्र भी दिया गया है कि यदि मेरे द्वारा दी गई जानकारी असत्य/गलत पाई जाती है तो विधि एवं नियमों के अधीन मेरे विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई के लिए मैं स्वयं उत्तरदायी रहूंगा।

Thu, 21 Aug 2025 09:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मंझौल, बेगूसराय
share
अब बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, केस दर्ज

अब बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मामला उजागर हुआ है। बेगूसराय जिले में चेरिया बरियारपुर अंचल के कार्यपालक सहायक ने पबड़ा निवासी शिवराज कुमार पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर ऑनलाइन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दरअसल, आवेदक द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन में गलत तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर खुद का नाम पता देकर आवास प्रमाण पत्र का निर्गत करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। इस मामले में सुसंगत धाराओं में मंझौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस प्राथमिकी में कार्यपालक सहायक पल्लवी कुमारी ने बताया है कि आवेदक शिवराज कुमार, पिता-शुभाष कुमार, ग्राम-पबड़ा, वार्ड नंबर- 01, थाना-चेरिया बरियारपुर के द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2025 को सरकारी वेबसाइट पर फर्जी तरीके से निवास प्रमाण-पत्र बनाने हेतु आवेदन पत्र ऑनलाईन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में अलर्ट; मौसम का हाल

आवेदक द्वारा फर्जी तरीके से निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु अपने फोटो की जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो अपलोड किया गया है और इनके द्वारा जानबूझकर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया है। इसकी जांच राकेश साह राजस्व कर्मचारी, पबड़ा एवं पल्लवी भारती द्वारा कराई गई है। जांच के क्रम में पाया कि आवेदक शिवराज कुमार पिता-शुभाष कुमार, ग्राम पबड़ा, वार्ड नं0-01, थाना-चेरिया बरियारपुर के द्वारा अपने फोटो की जगह पर प्रधानमंत्री का फोटो अपलोड किया गया है।

आवेदक द्वारा निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वंयं शपथ पत्र भी दिया गया है कि यदि मेरे द्वारा दी गई जानकारी असत्य/गलत पाई जाती है तो विधि एवं नियमों के अधीन मेरे विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई के लिए मैं स्वयं उत्तरदायी रहूंगा। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मंझौल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। उक्त मामले में थानाध्यक्ष फैसला अहमद अंसारी ने बताया मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले में शीघ्र दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विधायकों की खरीद फरोख्त: EOU ने सुनील और मोनू से पूछे सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।