two people shot in patna fatuha one dead काम दिलाने की जगह दिखाने ले गया, रास्ते में दो लोगों को मार दी गोली; पटना में मर्डर से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

काम दिलाने की जगह दिखाने ले गया, रास्ते में दो लोगों को मार दी गोली; पटना में मर्डर से सनसनी

इस मामले में फतुहा डीएसपी-1 ने बताया कि हरिओम के गांव के ही एक युवक पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। हरिओम कुमार विभिन्न जगहों पर फॉल्स सीलिंग का काम करता था।

Sun, 1 June 2025 06:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
काम दिलाने की जगह दिखाने ले गया, रास्ते में दो लोगों को मार दी गोली; पटना में मर्डर से सनसनी

बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर से मुड़ेरा जाने वाली अलंग (ग्रामीण पथ) पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान परसा बाजार थाने के धमौल निवासी हरिओम कुमार (30) के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद फतुहा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को भी इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस मामले में फतुहा डीएसपी-1 ने बताया कि हरिओम के गांव के ही एक युवक पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। हरिओम कुमार विभिन्न जगहों पर फॉल्स सीलिंग का काम करता था। वह अपने साथी उसी क्षेत्र के कुरा गांव निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार के साथ बाइक से अपने काम के सिलसिले में ऑर्डर लेने घर से निकला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लव अफेयर के चक्कर में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या, 11 पर FIR
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग

सुबह ग्रामीण पथ पर दोनों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रवि को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रवि की निशानदेही पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे हरिओम के छोटे भाई राजेश के अनुसार, शाम सात बजे अंतिम बार बात होने के बाद से भाई का मोबाइल बन्द आ रहा था। हरिओम के पास से सोने के लॉकेट, चांदी का बाला और उसकी बाइक गायब है।

उसने आशंका जताई है कि लूटपाट का विरोध करने पर ही दोनों को गोलियों का निशाना बनाया गया है क्योंकि उसके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि हरिओम के गांव के ही विशाल यादव ने दोनों को धोखे से काम दिलाने को स्थल दिखाने के लिए बुलाया था और एकांत में ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। विशाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।