new flight from patna airport to guwahati and hyderabad know time table पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग

फ्लाइट नंबर आईएक्स 1252 पटना से रात 9 बजे चलकर रात 11:55 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। हैदराबाद से पटना आने वाली फ्लाइट नंबर आईएक्स 1253 दोपहर 12:10 बजे हैदराबाद से उड़कर 2:55 बजे पटना पहुंचेगी।

Sun, 1 June 2025 05:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग

पटना एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल की सुविधाएं शुरू होने से पहले दो जोड़ी नई उड़ानों की सुविधा शुरू होगी। पहली जून से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पटना से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू हो रही है। दोनों विमान 180-180 सीट वाले हैं। इसमें 4-4 सीट बिजनेस क्लास का है।

पहली जून से पटना एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो जाएगी। गौर हो कि फ्लाइट नंबर आईएक्स 1252 पटना से शाम 3:45 बजे उड़कर शाम 5:20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। गुवाहाटी से पटना आने वाली फ्लाइट नंबर आईएक्स 1253 शाम 6:20 बजे गुवाहाटी से उड़कर रात 8:00 बजे पटना पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी

वहीं, फ्लाइट नंबर आईएक्स 1252 पटना से रात 9 बजे चलकर रात 11:55 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। हैदराबाद से पटना आने वाली फ्लाइट नंबर आईएक्स 1253 दोपहर 12:10 बजे हैदराबाद से उड़कर 2:55 बजे पटना पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।