Fruad with judicial officer on the name of admission in igiims patna आपकी बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आपकी बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी

न्यायिक अधिकारी की पुत्री को नीट में बेहतर अंक मिले थे। उन्हें निजी संस्थान से मेडिकल में दाखिला कराने के लिए लगातार कॉल की जा रही थी। जब न्यायिक अधिकारी निजी संस्थान के दफ्तर पहुंचे तो आरोपित दंपती ने उन्हें पुणे के बड़े मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने की गारंटी दी।

Sun, 1 June 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
आपकी बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी

बेटी का आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस) में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर एक न्यायिक अधिकारी से 9.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस बाबत गांधी मैदान थाने में निजी संस्था के संचालक शकुलुर रहमान और उनकी पत्नी के खिलाफ न्यायिक अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। आरोपित दंपती पीरबहोर थाने के बीएम दास रोड में रहते हैं। उनका दफ्तर गांधी मैदान थानांतर्गत आशियाना टावर कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर है।

न्यायिक अधिकारी की पुत्री को नीट में बेहतर अंक मिले थे। उन्हें निजी संस्थान से मेडिकल में दाखिला कराने के लिए लगातार कॉल की जा रही थी। जब न्यायिक अधिकारी निजी संस्थान के दफ्तर पहुंचे तो आरोपित दंपती ने उन्हें पुणे के बड़े मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने की गारंटी दी। आरोपित दंपती ने उनसे कहा कि आईजीआईएमएस में उत्तर-पूर्वी भारत के लिए रिजर्व सीटें रहती हैं, लेकिन मणिपुर में घटनाओं के होने के कारण इस बार सीटें खाली रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी

कानूनी तरीके से उनकी बेटी का दाखिला वहां हो सकता है। इसके बाद आरोपित दंपती ने न्यायिक अधिकारी से 9.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बदले में आरोपितों ने उन्हें चेक दिया। तय समय पर दाखिला नहीं होने पर जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो वे चेक भंजाने बैंक गए। राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। दबाव देने पर आरोपित दंपती ने दो लाख 75 हजार रुपये वापस किए। इसके बाद बाकी की राशि नहीं दी गई। अंत में न्यायिक अधिकारी ने केस दर्ज कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।