Sixteen year old boy beaten to death in patna in love affair पटना में लव अफेयर के चक्कर में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या, 11 पर FIR; चार अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में लव अफेयर के चक्कर में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या, 11 पर FIR; चार अरेस्ट

पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही किशोर की मौत हो गई। इस मामले में किशोर के भाई सन्नी कुमार ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, घटना से नाराज परिजनों ने बख्तियारपुर-मोकामा सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।

Sun, 1 June 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में लव अफेयर के चक्कर में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या, 11 पर FIR; चार अरेस्ट

पटना के अथमलगोला थाने के केदारचक में प्रेम प्रसंग में पीटकर मोहित कुमार (16) की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा दिया।पुलिस के अनुसार, मोहित का गांव के ही एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले किशोर प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। किशोरी के परिजनों उसे रंगेहाथ पकड़कर मारपीट की और बाद में उसे छोड़ दिया।

शुक्रवार को किशोर कही से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोहित को पकड़कर बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही किशोर की मौत हो गई। इस मामले में किशोर के भाई सन्नी कुमार ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, घटना से नाराज परिजनों ने बख्तियारपुर-मोकामा सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल

लेकिन थानाधयक्ष नवीन कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाढ़ डीएसपी-टू अभिषेक सिंह ने शनिवार को बताया कि किशोर की हत्या मामले में आरोपित धर्मराज महतो, रंजीत महतो, लक्ष्मण महतो व राजाराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।