patna metro will run from 15th august train will stop at bhoothnath malahai pakri isbt गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Patna Metro: पटना इन चार मेट्रो स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर व गेट प्रणाली आदि लगाने के साथ ही फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का स्ट्रक्चर भी इंस्टॉल कर दिया गया है।

Sun, 1 June 2025 06:01 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Patna Metro: बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने शनिवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण किया।वे मेट्रो डिपो और आईएसबीटी स्टेशन गए। मंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उद्घाटन 15 अगस्त को होगा। यह पटना के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब राजधानी के लोगों को एक अत्याधुनिक मेट्रो सेवा मिलेगी।

मंत्री ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों की गति एवं गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, यह पटना की जनता का सपना है। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना राज्य सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जो शहर की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से तेजी से आगे बढ़ रही है। मौके पर पटना मेट्रो की अपर प्रबंध निदेशक वर्षा सिंह सहित पटना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IGIMS की महिला डॉक्टर समेत पटना में 4 नए कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़ी

प्राथमिक कॉरिडोर के चार स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो

6.5 किमी लंबे प्राथमिक कोरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी है, लेकिन शुरुआती दौर में खेमनीचक छोड़कर चार स्टेशनों पर ही मेट्रो रुकेगी। इन चार स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर व गेट प्रणाली आदि लगाने के साथ ही फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का स्ट्रक्चर भी इंस्टॉल कर दिया गया है।

डिपो में मेट्रो रेक के वॉशिंग व मेंटेनेंस पिट के साथ ही कंट्रोल रूम, मेट्रो स्टेबलिंग लाइन, विद्युत सब स्टेशन, ऑटो कोच वाश प्लांट, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड, इंटरनल क्लीनिंग शेड, रिसीविंग सब स्टेशन, इलेक्ट्रिक एवं ट्रैक यूनिट आदि की व्यवस्था की जा रही है। डिपो का निर्माण जुलाई में पूरा होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।