two groups fight during muharram tazia procession in muzaffarpur several injured बिहार में मुहर्रम के जुलूस में भिड़े दो गुट, घर में घुस तलवार से हमला; कई जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मुहर्रम के जुलूस में भिड़े दो गुट, घर में घुस तलवार से हमला; कई जख्मी

घर में घुसकर भाई, बेटा, पत्नी, भावज के साथ मारपीट की गई। तलवार के हमले में भाई घायल हो गया। हमला में घायल मुखिया के भाई दिनेश साह व जितेंद्र साह का इलाज सकरा रेफरल अस्पताल कराया गया।

Sun, 6 July 2025 09:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, सकरा, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में मुहर्रम के जुलूस में भिड़े दो गुट, घर में घुस तलवार से हमला; कई जख्मी

बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल हो गया। मुजफ्फरपुर जिले में बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंज गौरीहार में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें गौरीहार खालीकनगर पंचायत के मुखिया के भाई समेत दोनों ओर से कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने एक गुट के मुखिया समेत छह लोग और दूसरे गुट के चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि मोहर्रम की चौकी का जुलूस बरियारपुर जा रहा था। इसी दौरान मुखिया के पुत्र से विवाद हो गया। मुखिया संजय साह ने बताया कि जुलूस के दौरान बेटे को चोट लग गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। मामले को शांत करा दिया। जुलूस जब वापस गांव लौट रहा था, उसी दौरान घर पर हमला बोल दिया।

घर में घुसकर भाई, बेटा, पत्नी, भावज के साथ मारपीट की गई। तलवार के हमले में भाई घायल हो गया। हमला में घायल मुखिया के भाई दिनेश साह व जितेंद्र साह का इलाज सकरा रेफरल अस्पताल कराया गया। एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीएम पूर्वी अमित कुमार, डीएसपी पूर्वी सकरा मनोज कुमार सिंह, सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल, बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां घटनास्थल पर पहुंचीं। घटना की जानकारी लेने के साथ ही दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इधर, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए फुटेज खंगाला जा रहा है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट, यहां वाहन नहीं चलेंगे; फोन नंबर जारी

झंडा गाड़ने पर हुआ विवाद

इधर दरिया छपरा पाठक टोला गांव में शुक्रवार की देर रात दरवाजे पर झंडा गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। केशवर पांडेय ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने दरवाजे पर झंडा गाड़ दिया। विरोध करने पर धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि झंडा गाड़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। दोनों गुटों के लोगों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 किलोमीटर लंबा होगा बिहार का दूसरा मरीन ड्राइव , मुंगेर से भागलपुर तक फोर लेन
ये भी पढ़ें:निचले हिस्से का कपड़ा गायब, चेहरे पर खून के धब्बे; बिहार में बच्ची से हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान

जुलूस के लिए 30 लाइसेंस

इधर पारू थाना क्षेत्र में ताजिया जुलूस के लिए 30 लाइसेंस जारी किया गया। थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि लाइसेंसधारकों को अपने-अपने रूट चार्ट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जुलूस की वीडियोग्राफी करने को कहा है।

जुलूस में किसी प्रकार के हथियार का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। उधर, शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं, देवरिया थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में 11 लाइसेंस जारी किया गया।

उधर प्रखंड में मोहर्रम की पूर्व संध्या पर सीओ अंकुर राय एवं पीयर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में दारोगा कुमार सचिन, दारोगा अभिनंदन कुमार, माधुरी कुमारी, एएसआई विनय कुमार, अजय कुमार, चंचल पासवान समेत पुलिस बल मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका का मर्डर आंखों के सामने देख सहमे अंकित चौधरी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर

दरभंगा में भी बवाल

इधर दरभंगा में भी मोहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल हो गया है। यहां बिरौल थाना क्षेत्र के अकबरपुर बेंक गांव में शनिवार को मोहर्रम को लेकर निकले मिलान जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच भिड़न्त हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये।

सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गम्भीर रूप से जख्मी 23 वर्षीय मो. मिस्टर एवं 25 वर्षीय मो. बशीर को चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। 55 वर्षीय मो. नियामत अली, 21 वर्षीय मो. निजाम, 22 वर्षीय मो. इस्तिखार, 21 वर्षीय मो. मुजाहिद, 31 वर्षीय मो. तनवीर, 25 वर्षीय मो. इश्तियाक, 31 वर्षीय मो. जफर एवं 26 वर्षीय असदुल्लाह का इलाज अस्पताल में किया गया।

मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मंजूर आलम ने बताया कि मो. इश्तिहार नुमाइशी खेल के दौरान एक-दूसरे पर वार करने लगा। इसका विरोध करने पर सभी लोग एक-दूसरे से उलझ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव भी शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसमें दोनों पक्षों की ओर से दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। इधर, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी जख्मियों को पुलिस की देखरेख में इलाज के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह बंद कर उठा ले गए हैवान, अब बिहार में 16 साल की लड़की से गैंगरेप: तनाव
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।