four year old girl rape in bihar arrah blood marks on face निचले हिस्से का कपड़ा गायब, चेहरे पर खून के धब्बे; बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निचले हिस्से का कपड़ा गायब, चेहरे पर खून के धब्बे; बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत

मोहल्ले के ही एक किशोर पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपित किशोर नशे का आदी है। इधर, पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित किशोर, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sun, 6 July 2025 08:08 AMNishant Nandan हिन्दु्स्तान संवाददाता, आरा/पीरो
share
निचले हिस्से का कपड़ा गायब, चेहरे पर खून के धब्बे; बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत

बिहार के भोजपुर में पीरो नगर में दुष्कर्म के बाद चार साल की एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। वह दो दिनों से लापता थी। गुरुवार की शाम से गायब बच्ची का शव शनिवार की दोपहर उसी मोहल्ले में गोबर से भरे गड्ढे से बरामद किया गया। बच्ची के चेहरे और निचले भाग पर खून के धब्बे पाए गए हैं। शरीर के निचले हिस्से का कपड़ा भी गायब था। ऐसे में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

मोहल्ले के ही एक किशोर पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपित किशोर नशे का आदी है। इधर, पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित किशोर, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

एसपी राज की ओर से घटना और गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और त्वरित सजा दिलायी जायेगी। इसके लिए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान किशोर की ओर से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या करने की बात सामने आयी है। मामले में साक्ष्य छुपाने के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आफत की आहट! गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अलर्ट जारी, कोसी, गंडक भी उफनाई

मुहर्रम का डंका देखने निकली थी बच्ची

बच्ची के चाचा ने बताया कि गुरुवार की शाम मुहर्रम को लेक उनकी गली से डंका बजाने वाला गुजर रहा था। यह देख उनकी भतीजी भी डंका वाले के पीछे चली गई। उस समय आरोपित नाबालिग उनके घर के सामने बैठा था। उसे देख उन्होंने डांट-फटकार भी लगाई थी। कुछ देर बाद उनके भतीजे ने देखा कि उक्त नाबालिग उनकी भतीजी को कहीं ले जा रहा है। तब उसने पूछा कि बच्ची को कहां ले जा रहे, तो उसने कहा कि घर पहुंचाने ले जा रहा है। रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची, तो खोजबीन की गयी। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया था। इसे लेकर शुक्रवार को थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

इसके बाद एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की ओर से पुलिस बल के साथ रात तक खोजबीन की गयी, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिला। तब शनिवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच मोहल्ले का एक लड़का गाय को चारा देने गया, तो गोबर भरे गड्ढे में बच्ची का पैर बाहर निकला हुआ देखा। बच्ची के चाचा ने आरोपित नाबालिग पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव गोबर भरे गड्ढे में गाड़ देने का आरोप लगाया है।

डॉक्टरों की टीम ने शव का किया पोस्टमार्टम

उधर, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस की पहल पर डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर चार सदस्य डॉक्टरों की ओर से एक मेडिकल बोर्ड गठन किया गया था। इनमें ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ अशोक कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ कुमार नीतीश और महिला चिकित्सक डॉ शाज़िया कौसर शामिल थी। पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए टीम की ओर से बच्ची का वेजाईनल स्वाब भी लिया गया।

घटना के बाद बच्ची के घर में कोहराम मचा

एसडीपीओ के अनुसार तीन जुलाई को भागलपुर गांव में मेला लगा था। उसी शाम बच्ची घर से निकल गई थी। उसे मोहल्ले के ही एक नाबालिग के साथ देखा गया था। बच्ची का मोहल्ले में दो घर है। परिजन असमंजस में रह गए कि वह शायद दूसरे घर में हो। शुक्रवार की दोपहर से परिजनों की ओर से उसकी खोजबीन शुरू की गयी। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से लगातार बच्ची की तलाश की गई। बताया जा रहा है कि बच्ची तीन बहन और एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। घटना के बाद बच्ची के घर में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।