ankit choudhary said killer killed gopal khemka in eight second and run away 8 सेकंड में हत्या कर.., आंखों के सामने गोपाल खेमका की हत्या देखने वाले अंकित क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

8 सेकंड में हत्या कर.., आंखों के सामने गोपाल खेमका की हत्या देखने वाले अंकित क्या बोले

Gopal Khemka Murder: अंकित चौधरी ने बताया कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधी आया और गोली मारकर भाग निकला। यह देख हमलोग सहम गये। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया कि यह क्या हो रहा है। मैंने गोपाल खेमका के बेटे डॉ. गौरव को इसकी सूचना दी। फिर हमलोग उन्हें लेकर कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल गये’।

Sun, 6 July 2025 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
8 सेकंड में हत्या कर.., आंखों के सामने गोपाल खेमका की हत्या देखने वाले अंकित क्या बोले

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर से हड़कंप है। कारोबारी की हत्या की जांच अभी चल रही है। अब तक कि जांच में यह भी पता चला है कि महज आठ सेकेंड के भीतर ही सब कुछ हो गया। दरअसल वारदात के दिन गोपाल खेमका की गाड़ी के पीछे सीमेंट कारोबारी अंकित चौधरी की गाड़ी थी। वो अपनी पत्नी के साथ एक होटल से लौट रहे थे।

अंकित चौधरी ने बताया कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधी आया और गोली मारकर भाग निकला। यह देख हमलोग सहम गये। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया कि यह क्या हो रहा है। मैंने गोपाल खेमका के बेटे डॉ. गौरव को इसकी सूचना दी। फिर हमलोग उन्हें लेकर कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल गये’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मुहर्रम के जुलूस में भिड़े दो गुट, घर में घुस तलवार से हमला; कई जख्मी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर

व्यवसायी गोपाल खेमका के फ्लैट के उपरी तल्ले (सातवां फ्लोर) पर रहने वाले सीमेंट कारोबारी अंकित चौधरी पत्नी के साथ एक होटल से वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी गोपाल खेमका की कार के पीछे थी। वे भी कटारुका निवास का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। अंकित ने बताया कि उन्होंने देखा कि एक शूटर आया और गोली मारकर स्कूटी से चला गया।

अपराधी ने हेलमेट लगा रखा था। इसके बाद अंकित ने खेमका के बेटे को इसकी जानकारी दी। फिर अंकित, उनकी पत्नी, गोपाल खेमका के बेटे डॉ. गौरव और उनकी पत्नी उनको लेकर अस्पताल गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर: घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप, क्या बोले DGP
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।