more than 300 magistrate deployed during muharram in patna vehicles not allowed on ashok raj path मुहर्रम पर 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, पटना में यहां वाहन नहीं चलेंगे; पुलिस ने जारी किया फोन नंबर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुहर्रम पर 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, पटना में यहां वाहन नहीं चलेंगे; पुलिस ने जारी किया फोन नंबर

Muharram 2025: मुहर्रम पर ताजिए जुलूस को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पटना सिटी तक रविवार और सोमवार को दो दिनों तक आम वाहन नहीं चलेंगे। छह और सात जुलाई को इस मार्ग पर चलने वाले आटो, ई रिक्शा और प्राइवेट वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक भेजा जाएगा।

Sun, 6 July 2025 07:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
मुहर्रम पर 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, पटना में यहां वाहन नहीं चलेंगे; पुलिस ने जारी किया फोन नंबर

रविवार को दसवीं मुहर्रम को देखते हुए पटना जिले की 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील इलाकों पर नजर रखें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें और अफवाहों का त्वरित खंडन करें। विधि व्यवस्था को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने एसडीओ, डीएसपी, सीओ, बीडीओ तथा थानाध्यक्षों को सजग एवं भ्रमणशील रहने को कहा है।

बाइकर्स गैंग पर नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। पटना सदर अनुमंडल में 55 स्थानों, पटना सिटी अनुमंडल में 100 स्थानों, दानापुर अनुमंडल में 78 स्थानों, बाढ़ अनुमंडल में 42 स्थानों, मसौढ़ी अनुमंडल में 47 स्थानों तथा पालीगंज अनुमंडल में 55 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान;

चार क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 19 मजिस्ट्रेट को सुरक्षित रखा गया है। पटना सिटी नियंत्रण कक्ष में 8, दानापुर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 12, मसौढ़ी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 12 तथा पालीगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 9 मजिस्ट्रेट को रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें संबंधित जगहों पर भेजा जा सके।

अशोक राजपथ पर नहीं चलेंगे वाहन

मुहर्रम पर ताजिए जुलूस को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पटना सिटी तक रविवार और सोमवार को दो दिनों तक आम वाहन नहीं चलेंगे। छह और सात जुलाई को इस मार्ग पर चलने वाले आटो, ई रिक्शा और प्राइवेट वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक भेजा जाएगा।

गांधी मैदान में आयोजित परशुराम जन्म महोत्सव पर को लेकर रविवार को गांधी मैदान की ओर आने वाले सारे रास्ते वाहनों को लिए बंद रहेंगे। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पास धारक वाहन, एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों का परिचालन होता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका का मर्डर आंखों के सामने देख सहमे अंकित चौधरी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर

कोई भी सूचना यहां दें

जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0612-2219810 और 2219234 तथा पटना सिटी नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 2631813 है। आवश्यकतानुसार डायल 112 तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष, पटना से भी दूरभाष संख्या 9470001389 पुलिस हेल्प लाइन पर सम्पर्क किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।