lightning stike and thunderstorm in north and south bihar heavy rain in kaimur rohtas weather report Bihar Weather Report: बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कैमूर और रोहतास में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आसार हैं। इस दौरान अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होने के आसार है। वहीं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पश्चिमी भागों के जिलों में ठनका व बिजली गिरने की संभावना है।

Sun, 6 July 2025 06:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Report: बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather Report: बिहार में दो सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बहुत कम होंगी। इससे धान की रोपनी में किसानों को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई की बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक होती है। लेकिन, जुलाई में समान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसी कारण किसानों को बारिश नहीं, अन्य विकल्पों पर खेती के लिए निर्भर रहना होगा। राज्य में दो दिनों की देरी से 17 जून को मानसून प्रवेश किया था। इसके बावजूद 5 जुलाई तक बारिश समान्य से 42 प्रतिशत कम हुई है। शनिवार तक 219 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन 126.9 मिमी ही बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कैमूर और रोहतास में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आसार हैं। इस दौरान अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होने के आसार है। वहीं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पश्चिमी भागों के जिलों में ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जबकि शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान पटना सहित नौ जिलों में बारिश हुई। वहीं गया जी और पश्चिमी चंपारण में बूंदाबांदी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर

14 जिलों में 10 से 50% तक कम हुई वर्षा

अबतक अरवल, पटना, पश्चिमी चंपारण, अररिया, भागलपुर, कटिहार, बांका, जहानाबाद, किशनगंज, मुंगेर, शेखपुरा, सीवान, भभुआ और बक्सर में 10 से 50 % तक कम बारिश हुई। वहीं मधुबनी, पूर्णिया, वैशाली, गोपालगंज, दरभंगा में 50 से 60 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। पूर्वी चंपारण, छपरा, आरा, खगड़िया, बेगूसराय, शिवहर, सुपौल में 60 से 70 और सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, समस्तीपुर में 70 से 80 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका का मर्डर आंखों के सामने देख सहमे अंकित चौधरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।